अजय देवगन को राजमौली ने दिया बर्थडे गिफ्ट, रिवील किया आरआरआर से अभिनेता का पहला लुक

feature-image

Play all audios:

Loading...

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का आज जन्मदिन है। ऐसे में बर्थडे के खास मौके पर फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का पहला लुक सामने आ गया है। अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा


होने लगी... Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 2 April 2021 12:47 PM Share Follow Us on __ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का आज जन्मदिन है। ऐसे में बर्थडे के खास मौके पर फिल्म आरआरआर से


अजय देवगन का पहला लुक सामने आ गया है। अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा होने लगी है। बता दें कि करीब एक मिनट चार सेकेंड के वीडियो के आखिर में कुछ बंदूकबाज एक


शख्स को घेरकर उसकी ओर आगे बढ़ते दिखते हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है- लोड, एम शूट। इसके बाद वीडियो के आखिर में अजय देवगन का लुक रिवील होता है। अजय देवगन का लुक काफी शानदार है, इस वीडियो को


देखकर फिल्म आरआरआर के लिए फैन्स और बेताब हो गए हैं। >  याद दिला दें कि आरआरआर की टीम ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से अजय देवगन का लुक रिवील किया


जाएगा। इससे पहले आलिया भट्ट और रामचरण के जन्मदिन पर भी फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया है।