
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Alpesh Thakor. गुजरात में ठाकोर सेना प्रमुख व विधायक अल्पेश ठाकोर ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। By Sachin MishraEdited By:
Updated: Mon, 27 May 2019 07:10 PM (IST) अहमदाबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर अंदरखाते भाजपा के साथ हाथ मिलाने वाले ठाकोर सेना प्रमुख व विधायक अल्पेश ठाकोर
ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। गांधीनगर स्वर्णिम संकुल में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद
अल्पेश से भाजपा में शामिल होने के सवाल पर इतना ही कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए।गौरतलब है कि इनसे पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दो विधायक कुंवरजी बावलिया व जवाहर चावडा कैबिनेट मंत्री
बनाए गए हैं। लंबे समय से अल्पेश के भाजपा में शामिल होकर मंत्री बनने की अटकलें हैं, लेकिन अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा
में शामिल हुए चार विधायक उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। ऊंझा से डॉ आशा पटेल, माणावदर से जवाहर चावडा, जामनगर ग्रामीण से राघवजी पटेलतथा ध्रांगध्रा से पुरुषोत्तम साबरिया
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के चेंबर में विधानसभा की सदस्यता लेंगे। लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप