
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के मिश्र बिगहा निवासी शिक्षक अशोक मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंकित को मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक मिले...
Malay Ojha औरंगाबाद हिन्दुस्तान टीम, Tue, 26 May 2020 04:53 PM Share Follow Us on __ बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के मिश्र बिगहा निवासी शिक्षक अशोक मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार ने
राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंकित को मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक मिले हैं। अंकित पटेल हाई स्कूल दाउदनगर का छात्र है। हिन्दुस्तान से बातचीत में अंकित ने बताया कि वह पढ़ाई कर
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। अंकित ने सेल्फ स्टडी और स्कूल की पढ़ाई के बदौलत यह सफलता हासिल की है। अंकित ने बताया कि वह किसी कोचिंग में पढ़ाई करने नहीं जाता था। पिता ही घर पर पढ़ते थे। वह
रोजाना 7 घंटा सेल्फ स्टडी करता था। अंकित की मां माया देवी गृहणी हैं। अंकित दो भाई और एक बहन है। बड़े भाई हिमांशु इस बार 12 वी की परीक्षा पास किये है। बहन स्वीटी कुमारी छठी कक्षा की छात्रा
है। अंकित ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता भाई बहन के अलावा शिक्षकों को दिया है।