
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कई बार बारिश ऑफिस में देरी करा देती है। तो कई बार बारिश के चलते घर आने में देरी हो जाती है। जिन लोगों के पास रेन कोट होता है वो भीगने से बच जाते हैं, लेकिन रेन कोट पहनने के बाद भी राइडिंग को
मुश्किल ही बनी रहती है। Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 04:40 PM Share Follow Us on __ इस साल देश के अंदर समय से पहले ही मानसून की एंट्री हो चुकी है। की शहरों में तो
लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दिनों में टू-व्हीलर से ट्रैवलिंग करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार बारिश ऑफिस में देरी करा देती है। तो कई बार बारिश के चलते घर आने में देरी हो जाती है।
जिन लोगों के पास रेन कोट होता है वो भीगने से बच जाते हैं, लेकिन रेन कोट पहनने के बाद भी राइडिंग को मुश्किल ही बनी रहती है। ऐसे में टू-व्हीलर्स के लिए रेन एंड सनरूफ कवर का इस्तेमाल किया जा
सकता है। ये कवर मोटरसाइकिल और स्कूटर पर आसानी से फिट हो जाता है। बारिश में भी बाइक और स्कूटर की ड्राइविंग आसान रहे इसके लिए खास रेन कवर बनाए गए हैं। इन्हें सनरूफ कवर के नाम से भी जाना जाता
है। ये पूरी तरह वाटरप्रूफ होते हैं। इनमें पैर वाले हिस्से को पानी से बचाना मुश्किल होता है, लेकिन सिर के ऊपर पानी की एक बूंद भी नहीं गिरती। एक तरह से ये आपकी टू-व्हीलर को कवर करके एक केबिन
तैयार कर देता है। जो आपको भीगने से तो बचाता ही है, लेकिन गाड़ी चलान में भी कोई प्रॉब्लम नहीं आती। ये भी पढ़ें:ओला के अपने सस्ते ई-स्कूटर की डिलीवरी को साल के आखिर तक टाला, बाइक पर फोकस रेन
कवर को बाइक या स्कूटर में आसानी से इन्स्टॉल किया जा सकता है। इनमें आगे और पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन होती है, वहीं ऊपर पैराशूट कपड़ा की रूफ होती है। ये गाड़ी को सामने से सीट तक कवर कर
लेता है। जिससे बारिश का पानी अंदर नहीं जाता। पैर बारिश में जरूर भीग जाते हैं। इन कवर को आसानी से निकालकर अलग भी कर सकते हैं। इस कवर के साथ इन्स्टॉलेशन किट भी आती है। जिसे पढ़कर या फोटो को
समझकर आसानी से कवर को लगाया जा सकता है। ये भी पढ़ें:इस स्कूटर ने दे दिया बाइक जैसा माइलेज, 1 लीटर पेट्रोल में इतने KM दौड़ गया रेन एंड सनरूफ कवर की ऑनलाइन कीमत करीब 1000 रुपए से शुरू हो जाती
है। एक ही कवर को बाइक और स्कूटर पर यूज कर सकते हैं। इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी कई वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ ऑफलाइन मार्केट से भी इन्हें खरीदा जा सकता है। यदि आप इसके लिए
1200 से 1500 रुपए तक खर्च करते हैं तब इसकी क्वालिटी बढ़िया मिल जाती है। इन कवर की खास बात है कि बारिश के बाद ये आम दिनों में आपको धूप, धूल से भी बचाता है। इन कवर की लाइफ एक सीजन तो होती है।
क्योंकि ये पॉलीथिन के बने होते हैं, जो एक समय के बाद खराब हो जाती है।