आज जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, महिला शक्ति के सहारे भाजपा साधेगी सियासी समीकरण,जानें क्या रहेगा कार्यक्रम?

feature-image

Play all audios:

Loading...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर दौरे पर रहेंगे। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के जरिए भाजपा महिला


सशक्तिकरण के संदेश के साथ आगामी सियासी समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर दौरे पर रहेंगे। रानी अहिल्याबाई होलकर की


300वीं जयंती के मौके पर आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के जरिए भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ आगामी सियासी समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। नड्डा के इस दौरे


में योजनाओं की सौगात भी मिलेगी और संगठन को मजबूती देने का संदेश भी। दोपहर 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नड्डा सबसे पहले एमएनआईटी में अल्पविराम करेंगे और दोपहर 1:50 बजे झालाना स्थित


आरआईसी सभागार पहुंचेंगे। यहां वे महिला शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में हजारों बालिकाओं और महिलाओं को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। सरकारी


कार्यक्रम के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, लखपति दीदी योजना, गार्गी पुरस्कार, बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना और कालीबाई भील स्कूटी योजना जैसी योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। 32,755 बालिकाओं के खातों में


राशि ट्रांसफर, 30,000 छात्राओं की फीस का पुनर्भरण, 1800 महिलाओं को ऋण, 2000 छात्राओं को स्कूटी, और 150 कालिका यूनिट्स को हरी झंडी जैसे बड़े ऐलान किए जाएंगे। इसके अलावा गर्भ की पाठशाला,


मधुमेह प्रबंधन और स्वस्थ नारी चेतना अभियान की भी शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे नड्डा आरआईसी से रवाना होकर जवाहर सर्किल पहुंचेंगे, जहां से वे खुली जीप में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। इस यात्रा


में महिला कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लेकर मानव श्रृंखला बनाएंगी और पूरे मार्ग में उनका स्वागत करेंगी। यह यात्रा एंटरटेनमेंट पेराडाइज तक जाएगी, जहां भाजपा का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन होगा।


तीन बजकर चालीस मिनट पर नड्डा पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे और आगामी राजनीतिक


रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। जयपुर संभाग के सरपंचों से लेकर मंत्री तक इस संवाद में शामिल रहेंगे। शाम 6:20 बजे नड्डा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात करेंगे। दोनों के


बीच प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके बाद नड्डा रात 9:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 10:30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार


को भाजपा के तमाम बड़े नेता सक्रिय रहे। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, वासुदेव चावला और सुमन शर्मा समेत


कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने पूरे मई माह में देशभर में जनजागरण अभियान चलाया, जिसमें


राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। नड्डा का यह दौरा महिला मतदाताओं को साधने और संगठन को धार देने की दिशा में भाजपा का अहम सियासी कदम माना जा रहा है।