
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
आगरा। दोपहर में धूप चुभी, शुक्रवार रात को उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि
शनिवार को तेज धूप निकलेगी।
सुबह नौ बजे से धूप तेज होती गई, दोपहर 12 बजे के बाद धूप चुभने लगी। कुछ देर धूप में खडे होने पर पसीना टपकने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली, इससे उमस और बढ़ गई। रात को भी गर्मी और उमस से
राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री रहा।