
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी को सुनने आईं महिलाओं
ने सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के बाद एक महिला वर्षा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत
में कहा कि नरेंद्र मोदी जब से सरकार में आए हैं, तब से उन्होंने महिलाओं के लिए काफी कुछ काम किया है। जैसे- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ महिलाओं की ताकत बना है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना
शुरू की गई और इस तरह की कई अन्य योजनाएं हैं, जिनकी वजह से महिलाओं को फायदा पहुंचा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने महिलाओं की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। महिला
दीप्ति ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि आज उन्होंने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया। इसमें सबसे अहम बात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थी। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के हित में कई
फैसले लिए, जिनमें महिलाओं को आरक्षण देना, उन्हें सशक्त करना शामिल हैं। मेरा भी मानना है कि आज महिला सशक्त है तो समाज भी सशक्त है। शिवानी यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खासकर
महिलाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने परिवार को पालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सीमाओं पर भी दुश्मनों को धूल चटा रही हैं। पीएम मोदी को सुनने आईं महिला प्रतिभा ने बताया कि
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को बहुत बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज आगे आ रही हैं और उनके आगे बढ़ने से देश को काफी फायदा होगा। वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और सरकार में भी महिलाओं की हिस्सेदारी काफी बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में
लड़कियां भी पहुंचीं। शिवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिला सशक्तीकरण का जिक्र किया और उन्होंने इंदौर को मेट्रो की सौगात भी दी। शिखा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य
प्रदेश की कई सौगातें दीं। इसके अलावा, उन्होंने महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक खास सिक्का भी जारी किया। यहां पीएम मोदी ने इंदौर को मेट्रो की सौगात भी दी
और उन्होंने महिला सशक्तीकरण का भी जिक्र किया। --आईएएनएस एफएम/एकेजे Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग
नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.