Jabalpur art news : ध्यान देने से बच्चों में निखरेगा कला के विभिन्न क्षेत्रों को समझने का हुनर

feature-image

Play all audios:

Loading...

बच्चे एक कोरे कागज के समान होते हैं, आसपास के माहौल से उनके मन-मस्तिष्क में जो चित्र बनेंगे, वे आजीवन उनके अनुसार ही ढल जाएंगे। By BRAJESH SHUKLA Edited By: BRAJESH SHUKLA Publish Date: Fri,


26 Mar 2021 10:55:00 AM (IST) Updated Date: Fri, 26 Mar 2021 10:55:29 AM (IST) जबलपुर, नईदुनिया रिपोर्टर। बच्चों की दुनिया बड़ों से थोड़ी अलग होती है। बाल मन भरा होता है ढेरों उत्सुकताओं,


जिज्ञासाओं और ख्वाबों से। कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर बनना चाहता है। लेकिन एक अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी है बाल मन को संवेदनाओं व अहसासों से भरना। बच्चे एक कोरे कागज के समान होते हैं,


आसपास के माहौल से उनके मन-मस्तिष्क में जो चित्र बनेंगे, वे आजीवन उनके अनुसार ही ढल जाएंगे। नई पीढ़ी से शिकायतें करने के बजाए उनके अंदर संवेदनाओं को संवारने का माहौल देने की जरूरत है। इसी


उद्देश्य से शहर के वरिष्ठ चित्रकार अवधेष वाजपेयी ने स्केच क्लब के बाद अब मल्टी आर्ट एक्टिविटी क्लब से बच्चों में कला को निखारने व संवेदनाओं को भरने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत


चित्रकार ने संजीवनी नगर स्थित अपने ही घर से की है। जहां आसपास के बच्चों को एकत्रित करके उन्हें स्वतंत्रता दी जा रही है चित्रों को उकरेने की। जहां अनन्या, पीहू, राजवीर, सृजन, कबीर, सानू, वीर,


राघव, अर्णव ने चित्रों को उकेरना शुरू कर दिया है। इस क्लब के माध्यम से बच्चों को सिर्फ चित्रकला से ही नहीं बल्कि कला की विविध विधाओं से जुड़ने की स्वतंत्रता दी जा रही है। बच्चों को प्रकृति


के बारे में बताएं : अवधेष वाजपेयी ने बताया कि लोगों के आसपास मौजूद चीजों को देखने का समय ही नहीं हैं। जब तक हम अपने आसपास के माहौल का ध्यान से अवलोकन नहीं करेंगे, समझेंगे नहीं, उससे जुड़ेंगे


कैसे। जब तक जुड़ेंगे नहीं तब तक प्रकृति, पर्यावरण के साथ ही अपनों के लिए संवेदनाएं कैसे आएंगी। इसलिए जरूरी है कि बच्चे पेड़े-पौधे, प्रकृति के अन्य तत्वों को देखें व समझें। बच्चे जाने कि हर


पेड़ की पत्ती एक समान नहीं होती। कम से कम हमारे आसपास जो पेड़ लगे हैं उनके नाम तो पता होना ही चाहिए। जब लगाव होगा तभी अहसास होगा। इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए इस मल्टी आर्ट एक्टिविटी क्लब


की शुरुआत की गई है।