
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
CHHATISGARH NEWS: सीएम ने उप तहसील सरोना व कोरर को पूर्ण तहसील व कोड़ेकुर्से व बड़गांव को उप तहसील बनाने की घोषणा की। By RAVINDRA THENGDI Edited By: RAVINDRA THENGDI Publish Date: Fri, 29 Jan
2021 03:00:03 AM (IST) Updated Date: Fri, 29 Jan 2021 03:00:03 AM (IST) कांकेर। Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के लोगों को दो बड़ी सौगात दी। सभा को संबोधित करते हुए
सीएम ने उप तहसील सरोना व कोरर को पूर्ण तहसील व कोड़ेकुर्से व बड़गांव को उप तहसील बनाने की घोषणा की। सीएम ने जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाओं और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी करोड़ों
रुपये की सौगात दी। कांकेर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम गोविंदपुर स्थित मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने जिले में सरोना व कोरर को तहसील, भानुप्रतापपुर
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेकुर्से व अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव को उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कांकेर में 83 करोड़ की लागत से 220 केवी के उपकेंद्र की स्थापना,
अंतागढ़ व भानुप्रतापपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना करने की घोषणा भी की। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग व जिला अस्पताल को सुविधाओं के लिए बड़ी राशि की घोषणा
की। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पर साधा निशाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये दे रहे हैं, जिसका भाजपाई विरोध
कर रहे हैं। भाजपाई स्वयं योजना का लाभ ले रहे हैं। अगर विरोध करना है तो भाजपाइयों को इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए। पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह कुछ बोलते नहीं थे और अब बयान पर बयान
दे रहें हैं। उनके पास बयान देने के अलावा कुछ काम नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्य में पीछे नहीं है, लेकिन हमारे विकास का पैमाना क्रांकीट का जंगल खड़ा करना नहीं है।
हमारी प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का विकास है।