अल्मोड़ा में मां पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किए थे कई वार, मर्डर की क्या वजह?

feature-image

Play all audios:

Loading...

आवेश में आकर बेटे आनंद राम ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संभवत: गावली देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब 24 घंटे तक हत्या की भनक किसी को नहीं लगी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने राजस्व


पुलिस को सूचना दी। Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, भिकियासैंण, हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 01:32 PM Share Follow Us on __ उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मां का कुल्हाड़ी से मर्डर करने वाले बेटे


को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। तहसील क्षेत्र के कंगड़ी गांव में हुए हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी बेटे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला की मौत कुल्हाड़ी के वार से हुई थी। फिलहाल राजस्व पुलिस अन्य बिन्दुओं की जांच में जुटी हुई है सल्ट ब्लॉक के भिकियासैंण तहसील में गुरुवार


को महिला की हत्या की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई थी। बताया गया कि 71 साल की गावली देवी पत्नी स्व मूसीराम भिकियासैंण-मानिला मोटर मार्ग पर बने अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थी। गुरुवार


को वह दो किमी दूर कंगड़ी गांव में रहने वाले अपने बड़े बेटे आनंद राम को सब्जी देने गई हुई थी। गावली देवी के साथ छोटे बेटे गोपाल की बेटी भी थी। इसी बीच आनंद राम और मां गावली देवी में किसी बात


पर विवाद हो गया। आवेश में आकर बेटे आनंद राम ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संभवत: गावली देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब 24 घंटे तक हत्या की भनक किसी को नहीं लगी। गुरुवार सुबह


ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस को गावली देवी का शव बरामद हुआ। इसके बाद छोटे बेटे गोपाल राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आनंद राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर


लिया। कानूनगो हरि किशन ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी से हमले में मौत


होने की बात कही जा रही है।