- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को खंडित करने की घटना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने इस घटना का अनूठे तरीके से विरोध
किया। छात्रों... Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 16 Nov 2019 03:37 PM Share Follow Us on __ जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को खंडित करने की घटना से अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने इस घटना का अनूठे तरीके से विरोध किया। छात्रों ने विवेकांनद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान जताया। साथ ही उनकी
प्रतिमा को तोड़ने वालों के कठोर शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठायी। शनिवार को विद्यार्थी परिषद ने डिग्री कॉलेज परिसर
में स्वामी विवेकानंद का चित्र स्थापित कर उन्हें फूल-मालाएं अर्पित की। उन्होंने कहा जेएनयू में राष्ट्र पुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को खंडित करने और देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के
प्रतीक भगवा ध्वज को जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना की संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है। कहा विवेकानंद देश के युवाओं के आदर्श पुरुष है। उनका अपमान करना पूरे देश को अपमानित करने के समान
हैं। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार से भी इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों से सख्ती से निपटने की मांग की। ताकि देश में
दोबारा महापुरुषों का अपमान न हो सके। यहां सह विभाग संयोजक राजेंद्र दानू, जिला विस्तारक शाश्वत खंडूरी, जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, राहुल सिंह टाकुली, आकाश कुमार, छात्र संघ
अध्यक्ष सौरभ जोशी, नरेंद्र जोशी, योगेश जोशी, भाष्कर पाठक, उज्ज्वल साह, सचिन कुमार, हरेंद्र दानू, रेनू टाकुली, वंदना जोशी, पूजा फर्स्वाण, बीना रावत आदि मौजूद रहे।