- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
SAMBHAL NEWS - भगवान श्री कल्कि की अवरण स्थली संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा विधि विधान से शुरु हुई। श्री वंशगोपाल तीर्थ पर पूजा अर्चना और तिलक कराने के बाद हजारों
श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर... Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 1 Nov 2019 12:59 AM Share Follow Us on __ भगवान श्री कल्कि की अवरण स्थली संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा
विधि विधान से शुरु हुई। श्री वंशगोपाल तीर्थ पर पूजा अर्चना और तिलक कराने के बाद हजारों श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर निकले। भगवान श्री कल्कि की भक्ति में रमे बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाओं ने
श्री कल्कि के जयकारे लगाए तो गजब का उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु पड़ाव स्थल चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां विश्राम के दौरान रात में रासलीला का वातावरण भक्तिमय बन गया। परिक्रमा मार्ग पर
श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ। सुरक्षा के इंतजाम रहे। अयोध्या, मथुरा की तरह परम कल्याणकारी चौबीस कोसीय परिक्रमा से तमाम मंदिर व तीर्थों की पूजा व दर्शन के समान फल मिलता है। इस मान्यता के चलते
परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस बार आयोजकों ने परिक्रमा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया तो पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा इंतजामों का खाका खींचा। बुधवार
रात को ही श्रद्धालुओं ने संभल-आदमपुर मार्ग पर स्थित श्री वंशगोपाल तीर्थ कल्कि धाम बेनीपुर चक पर जुटना शुरु किया। देररात तक भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। गुरुवार तड़के चार बजे श्री
वंशगोपाल तीर्थ पर महंत स्वामी भगवतप्रिय महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव,
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, अवधेश यादव, भुवनेश राघव, मुकुल रस्तोगी, संजय सांख्यधर, संजय ठाकुर, राजकुमार श्रीमाली, जीतपाल यादव, विपिन गुप्ता आदि ने भगवान श्री कल्कि की दिव्य सामूहिक
आरती करते हुए श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाया। भगवा झंडा लहराकर परिक्रमा का शुभारंभ किया। शंख ध्वनि, घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग पर बढ़ना शुरु किया। बच्चों,
युवाओं, पुरुषों, महिलाओं के साथ ही तमाम बुजुर्गों में भी आस्था और श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया। भगवान श्री कल्कि के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु चले तो उत्साह बढ़ता ही गया।