
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
निर्भया के गांव वालों से बलिया के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) का बदसलूकी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, सीएमओ ने निर्भया पर भी अभद्र बयान दिया है। दरअसल, निर्भया के पैतृक गांव उत्तर
प्रदेश के... Abhishek Tiwari हिन्दुस्तान, बलियाWed, 12 Feb 2020 09:58 PM Share Follow Us on __ निर्भया के गांव वालों से बलिया के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) का बदसलूकी का मामला सामने आया है।
इतना ही नहीं, सीएमओ ने निर्भया पर भी अभद्र बयान दिया है। दरअसल, निर्भया के पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उसके नाम पर अस्पताल खुला था। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और मूलभूत
सुविधाओं की कमी को लेकर निर्भया के परिजन और गांव वाले धरने पर बैठे हैं। इसी दौरान जब बलिया सीएमओ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बदसलूकी की और गांव वालों पर भी अभद्र टिप्पणी की। सीएमओ ने कहा,
'इस गांव में आजतक किसी ने डॉक्टरी तो पढ़ी नहीं और इन्हें डॉक्टर चाहिए। पहले इस गांव में कोई मेडिकल साइंस पढ़े फिर इसी अस्पताल में डॉक्टर बन जाए।' सीएमओ इतने पर भी नहीं रुके।
उन्होंने कहा, 'इस गांव ने डॉक्टर तो बनाया नहीं तो अस्पताल क्यों खुलवाया। हम कहां से डॉक्टर लाएं। जितने पद हैं, उतने डॉक्टर ही पैदा नहीं होते। अस्पताल हमने नहीं बनवाया। जिसने बनवाया उससे
मांगे।' सीएमओ ने निर्भया के गांव वालों के बाद निर्भया को भी नहीं छोड़ा। सात साल पहले जिस निर्भया के साथ हुई घटना से देश उबल पड़ा था, उस निर्भया पर भी अभद्र टिप्पणी करने से सीएमओ बाज
नहीं आए। जब निर्भया के गांव वालों ने अपने पोती का जिक्र किया तो सीएमओ ने कहा, 'कौन है निर्भया? अगर वह डॉक्टरी पढ़ रही थी तो दिल्ली क्यों गई?' गौरतलब है कि निर्भया के सपनों को पूरा
करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसके पैतृक गांव में अस्पताल बनवाया था। इस अस्पताल में अभी तक स्थायी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। इसी को लेकर निर्भया के दादा और गांव के लोगों
के साथ धरने पर बैठे हैं। इसी दौरान सीएमओ ने उनके साथ बदसलूकी की और अपमानित किया।