
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
GANGAPAR NEWS - खराब मोटर ठीक कर रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से शहर के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात उसने दम तोड़... हिन्दुस्तान टीम गंगापारThu, 8
Feb 2018 11:53 PM Share Follow Us on __ खराब मोटर ठीक कर रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से शहर के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया।
लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्लागौहानी निवासी रामभूषण मिश्र का गांव के बाहर एक निजी नलकूप है। इसका संचालन रामभूषण का बेटा मोहित मिश्र (32) करता था। बुधवार शाम अचानक ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल
गया, जिसे मोहित खुद से ठीक करने लगा। इस बीच वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आननफानन में परिजन उसे जसरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बुधवार देर
रात मोहित ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।