
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार। By RAVINDRA SONI Edited By: RAVINDRA SONI Publish Date: Wed, 24
Mar 2021 10:11:53 AM (IST) Updated Date: Wed, 24 Mar 2021 10:11:53 AM (IST) भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अशोका गार्डन में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने ही दुष्कर्म कर दिया।
आरोपित बच्ची की मां के बाहर जाने के बाद उसका शारीरिक शोषण करता था। किसी को कुछ नहीं बताने के लिए धमकाता था। जब पीड़िता की मां इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो आरोपित घर छोड़कर भाग गया। तकरीबन एक
साल बाद वह पुन: वापस आया तो महिला ने पुलिस को बुलाते हुए अपनी बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में उसे गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता सातवीं क्लास की छात्रा है। उसकी मां एक
फैक्ट्री में नौकरी करती है। कुछ साल पहले पीड़िता के पिता उसकी मां से अलग हो गए थे। बाद में महिला ने पड़ोस में एक मैकेनिक से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपित महिला की बेटी पर बुरी नजर
रखने लगा। दिसंबर 2019 में एक दिन जब महिला फैक्ट्री गई थी, तभी अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसने नाबलिग के साथ अश्लील हरकत की थी। उसने पीड़िता को धमकाया था, जिससे वह चुप रही। वह दिसंबर से लेकर
मार्च 20 तक उसका यौन शोषण करता रहा। मार्च के महीने में नाबालिग के भाई ने अपनी सौतेले पिता की घिनौनी हरकत की जानकारी अपनी मां को दी। आरोपित को भी इस बात की भनक लग गई कि महिला को सब पता चल गया
है। इसके बाद वह घर छोड़कर भाग गया। सोमवार को फिर उनके घर आया जहां उसने दोबारा हरकत की। इस पर महिला ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।