
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BIJNOR NEWS - बिजनौर। हिन्दुस्तान टीम बिजनौर में सोमवार सुबह आईटीआई कॉलेज के मैदान में आयोजित हो रही किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों का आना शुरू हो गया है। आसपास के क्षेत्र से
सैकड़ों किसान... Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 1 Feb 2021 01:41 PM Share Follow Us on __ बिजनौर। हिन्दुस्तान टीम बिजनौर में सोमवार सुबह आईटीआई कॉलेज के मैदान में आयोजित हो रही किसान
महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों का आना शुरू हो गया है। आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों और अपने निजी वाहनों से पहुंचे। सभास्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को
पहुंचना था। कुछ देर पहले सूचना मिली कि नरेश टिकैत के बजाय राकेश टिकैत एवं संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी इस महापंचायत में शामिल होंगे। सपा से आए पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, सपा विधायक मनोज पारस
भी महापंचायत में पहुंचे हैं। महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शिरकत कर रही हैं। सभा स्थल पर जय किसान के नारे गूंज रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर हाल के घटनाक्रम के बाद पहले मुजफ्फरनगर,
बागपत और अब तीसरी महापंचायत बिजनौर में आयोजित हो रही है। कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेता भी इस किसान महापंचायत में शिरकत कर रहे हैं।