करवा चौथ आज: तैयारी को लेकर गुलजार रहे बाजार

feature-image

Play all audios:

Loading...

BANDA NEWS - आज करवाचौथ है। सुहागिनें दिन भर व्रत रखेंगी। शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद पूजन अर्चन करेंगी। इसके बाद पति परमेश्वर का छलनी से दीदार करने के बाद व्रत तोडेंगी। इस दिन की


तैयारी महिलाओं ने पहले से... Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाWed, 16 Oct 2019 09:29 PM Share Follow Us on __ आज करवाचौथ है। सुहागिनें दिन भर व्रत रखेंगी। शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद पूजन


अर्चन करेंगी। इसके बाद पति परमेश्वर का छलनी से दीदार करने के बाद व्रत तोडेंगी। इस दिन की तैयारी महिलाओं ने पहले से कर रखी थी। बुधवार को सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही यहां महिलाओं


ने करवाचौथ के लिए जमकर खरीददारी की । बाजार के लगभग सभी कास्मेटिक्स दुकानों के बाहर मेहंदी लगाने के लिए लड़के बैठे हुए थे। मेहंदी लगवाने आई महिलाओं को इस बार जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ी। इसके


अलावा ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं फेशियल करवाने पहुंची। महिलाओं को इस वर्ष मेहंदी लगवाने की लिए ज्यादा दाम देने पड़े। एक हाथ में मेहंदी लगाने के लिए 70 रुपये से लेकर 200 रुपये लिए जा रहे थे।


दोनो हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए 150 रुपये से लेकर 450 रुपये लिए जा रहे थे। क्या कहती हैं सुहागिने: आसपास की सुहागिनें एक जगह एकत्रित होती करवा चौथ की पूजा की जाती है तथा चांद को अर्घ्य


देकर उसकी पूजा करते हैं। चंद्र दर्शन के बाद छलनी से आर-पार पति का चेहरा देखकर पति के हाथों से पत्नी जल पीती है और अपने व्रत को पूर्ण करती है। प्रिंसी करवा चौथ व्रत को लेकर तैयारी चल रही है।


बाजारों में श्रृंगार के सामान की शॉच्पग कर ली गई है। अब हाथों में मेहंदी लगवाई गई हैं। इस पर्व को विधि विधान से कर पति की लंबी आयु की कामना करते है। कल्पना करवा चौथ पर्व सुहागिनों का त्योहार


है। इस दौरान हाथों में मेहंदी लगवाई है। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करते है। चंद्रमा के साथ साथ भगवान शिव पार्वती और गणेश की पूजा की जाती है।


महिलाएं अन्न जल का त्यागकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। वहीं इसके लिए पहले से ही तैयारियां चल रही है। कज्जू करवा चौथ को लेकर तैयारी ली है। यहीं नहीं नए वस्त्रों की खरीददारी करने के


साथ हाथों में मेहंदी रचाई है। इसके अलावा व्रत के दिन विधि पूर्वक व्रत रखकर चंद्रमा की पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं बाजारों में चुड़ियां सहित अन्य श्रृंगार का सामान खरीदे जा रहे हैं। प्रतिभा