बहराइच में 61 हजार हेक्टेअर में लहलहा रही धान की फसल

feature-image

Play all audios:

Loading...

BAHRAICH NEWS - अचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा द्वितीय की ओर से विभिन्न फसलों के बेहतर उत्पादन को लेकर लगातार किसानों को


प्रशिक्षित किया जा रहा है।... Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 12 Sep 2020 03:03 AM Share Follow Us on __ अचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कृषि विज्ञान


केंद्र नानपारा द्वितीय की ओर से विभिन्न फसलों के बेहतर उत्पादन को लेकर लगातार किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शुक्रवार को कृषि वैज्ञानिकों की ओर से बलहा ब्लॉक स्थित राजेश श्रीवास्तव


सहित कई किसानों के खेत पर जाकर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन धान प्रजाति एनडी आर 2065 का निरीक्षण किया गया। इस वर्ष नानपारा क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण भी धान की फसल अच्छी है। केंद्र के वरिष्ठ


वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. वीपी शाही ने बताया कि इस वर्ष एनडीआर 2065 प्रजाति बहराइच जनपद में लगभग 61 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में लगाया गया है। केंद्र की ओर से धान की नर्सरी से लेकर रोपाई एवं


कटाई तक की समस्त जानकारी दी गई है। खास बात है कि इस प्रजाति का दाना लंबा मोटा शीत फ्लाइट रोग और मोटा है, इसकी पैदावार लगभग 50 से 55 कुंटल प्रति हेक्टेअर है। यह फसल लगभग 110 से 115 दिन की हो


गई है। किसानों ने बताया कि धान की प्रजाति एनडीआर 2065 में बीमारी एवं कीट का प्रकोप बहुत कम रहा एवं फसल बहुत ही अच्छी है। डॉ. सूर्य बली सिंह ने क्षेत्र दिवस में भाग लेने वाले कृषकों को धान


में लगने वाले कीट एवं बीमारियों एवं खाद एवं उर्वरक प्रबंधन के समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस क्षेत्र दिवस में राजेश, सुनील, पंकज, आदेश आदि किसानों ने भाग लिया।