
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
केंद्रीय जल संसाधन और नदी विकास राज्य मंत्री अजुर्न मेघवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) की पेयजल सम्बंधी जरूरतें पूरी करने के लिये प्रस्तावित रेणुका बांध का निमार्ण हिमाचल
प्रदेश के... शिमला। एजेंसी Fri, 10 Aug 2018 06:34 PM Share Follow Us on __ केंद्रीय जल संसाधन और नदी विकास राज्य मंत्री अजुर्न मेघवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) की पेयजल
सम्बंधी जरूरतें पूरी करने के लिये प्रस्तावित रेणुका बांध का निमार्ण हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिरी नदी पर किया जाएगा। श्री मेघवाल ने लोकसभा में शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप के इस
सम्बंध में एक सवाल पर लिखित में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी जरूरतें पूरी करने के लिये यमुना की सहायक गिरी नदी पर लगभग 148 मीट ऊंचा बांध बना
कर पानी एकत्रित करने की योजना है। हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम द्वारा लगभग छह वर्ष की अवधि में पूरी होने वाली इस परियोजना पर 4० मेगावाट क्षमता का विद्युत संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बांध परियोजना को लेकर तटीय राज्यों की सरकारों द्वारा एक अनुबंध किया जाना प्रस्तावित है। बांध जलाशय से पानी के वितरण का प्रबंधन ऊपरी यमुना नदी बोर्ड करेगा।