
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सोमवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी बुरा रहा। कर्नाटक में जहां बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान के चुरू में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा और तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया।... सोमवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी बुरा रहा। कर्नाटक में जहां बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान के चुरू में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा और तापमान 50.3 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया। देश भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर थोड़ी राहत देखने को मिली, मगर हवाएं अब भी गर्म हैं। उत्तर भारत में बुधवार तक लू का कहर जारी रहेगा। भारत
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपने पूवार्नुमान में यह बात कही। आईएमडी ने कहा कि तेज गर्म हवाएं अगले पांच दिन विदर्भ में और अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और दक्षिण
उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजरेगी। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में गंभीर रूप से लू की स्थिति कायम रहने की आशंका है। इसके बाद ही लू की तीव्रता में कोई कमी होने की
उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, अगले 24 घंटों में, अरब सागर के चरम दक्षिणी हिस्सों में, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिणपूर्व और बंगाल के मध्य पूर्व खाड़ी में
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है। > India Meteorological Department: 50.3 degrees Celsius is the maximum > temperature recorded in Churu, Rajasthan, today.
> pic.twitter.com/lSCSW1Rv7r — ANI (@ANI) June 3, 2019 आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर बारिश होने की
संभावना है। > Kalaburagi: Five dead and one injured in the district due to > lightning strike. #Karnataka — ANI (@ANI) June 3, 2019 यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा
29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.3० बजे आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, रविवार को दिल्ली में अधिकतम
तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 3०.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।