Rbse 12th result 2025 out, live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट direct link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

feature-image

Play all audios:

Loading...

rajeduboard.rajasthan.gov.in , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Sarkari Result Live updates, rajresults.nic.in 2025 : राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और


rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उपरोक्त आरबीएसई वेबसाइट के अलावा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट livehindustan.com पर जाकर या ऊपर दिए गए बॉक्स में रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता


है। आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया


राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। चारों लड़कियां आर्ट्स की टॉपर रही हैं। कॉमर्स में कंगना ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। जबकि साइंस में प्रीति ने


99.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। बोर्ड प्रशासक महेशचंद शर्मा ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th


Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025, RBSE 12th Commerce Result 2025 ) का रिजल्ट एक साथ जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए


जुड़े। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट पंजीकृत थे। इनमें से आरबीएससी 12वीं साइंस में 273984, कॉमर्स में 28250, आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और वरिष्ठ उपाध्याय


में 3907 स्टूडेंट पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 ( RBSE 12TH RESULT 2025 DIRECT LINK)- 5 बजे यहां डालें रोल नंबर आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट ( RBSE 12TH


TOPPER LIST ) आरबीएसई 12वीं साइंस टॉपर नाम, पिता का नाम, मार्क्स प्रीति राजेश कुमार 99.80 फीसदी आर्ट्स टॉपर (चार स्टूडेंट को रैंक 1) अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60 फीसदी प्रगति


अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60 फीसदी प्रियंका राम चंद्र 99.60 फीसदी उर्मिला मकर राम 99.60 फीसदी कॉमर्स टॉपर कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20 फीसदी 23 May 2025, 11:02:48 AM IST RBSE 12TH


RESULT 2025 LIVE : शिक्षा मंत्री ने दी टॉपरों को बधाई RBSE 12th Result 2025 Live : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर ट्वीट कर कहा- आज नागौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। परीक्षा परिणाम घोषित करने के पश्चात्, तीनों संकायों के दो-दो मेधावी छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप कर


उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी न केवल अपने भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे, बल्कि


समाज और राष्ट्र के कल्याण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे। 23 May 2025, 10:59:53 AM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : 2015 की मेरिट पर हुआ


था विवाद RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड ने 2015 तक मेरिट जारी करने का सिलसिला जारी रखा था। 2015 की परीक्षा में मेरिट में एक ही स्कूल के 17 स्टूडेंट्स के आने से विवाद खड़ा हो


गया था। इसके बाद से मेरिट बंद कर दी गई थी। तब बोर्ड ने तय किया कि संबंधित साल में रिजल्ट के समय कोई मेरिट जारी नहीं होगी। संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर तक बोर्ड अलग अलग क्लास


के टॉपरों की सूची जारी करेगा। इसी आधार पर बोर्ड उन्हें सम्मानित करता रहा है। 23 May 2025, 10:35:42 AM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : 10 साल बाद राजस्थान बोर्ड ने टॉपरों के नाम जारी किए


RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड ने 2015 के बाद से टॉपरों के नाम जारी करना बंद कर दिया था। लेकिन गुरुवार को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी


स्ट्रीम के टॉपरों के नामों का ऐलान कर दिया। मेरिट बंद होने के बाद पहली बार हुए इस बदलाव को लेकर जब अजमेर बोर्ड ऑफिस में बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा से सवाल पूछा गया कि बोर्ड मेरिट वापस


शुरू कर रहा है क्या? इस बार आरबीएसई प्रशासक ने कहा कि परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट पब्लिक डोमेन पर आ जाता है। इसे कोई भी देख सकता है। मेरिट सूची जारी करने का आदेश सरकार का होता है, अभी ऐसे


कोई आदेश नहीं मिले हैं। 23 May 2025, 07:37:28 AM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट में 97.76 प्रतिशत विद्यार्थी पास RBSE 12th Result 2025 Live :


राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 97.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 3907 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3847 परीक्षार्थी परीक्षा में


प्रविष्ट हुए। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.76 प्रतिशत रहा। इसमें से छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.73 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.68 रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1806


छात्रों में से 882 छात्र और 2041 छात्राओं में से 1264 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। 23 May 2025, 07:34:55 AM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : आरबीएसई 12वीं परिणाम से असंतुष्ट


विद्यार्थियों की कॉपियों की संवीक्षा RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड के 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए कॉपियों की संवीक्षा के लिए आरबीएसई वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन


शुरू हो गए हैं। 29 मई तक बिना किसी लेट फीस के आंसरशीट की फोटो कॉपी प्राप्त करने और संवीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। संवीक्षा में आंसरशीट की रीचेकिंग नहीं होगी। इसमें टोटल, केजिंग, किसी


प्रश्न के अंक देना छूट न गए हों, अंकों में भिन्नता जैसी चीजें चेक होंगी। प्रति कॉपी के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। 23 May 2025, 07:24:19 AM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : राजस्थान


बोर्ड 10वीं रिजल्ट (RBSE 10TH RESULT) भी इसी माह अंत तक जारी करने की तैयारी RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट (RBSE 10th Result) भी इसी माह अंत तक जारी करने की तैयारी


है। पिछले साल यह 29 मई को जारी हुआ था। 22 May 2025, 11:07:37 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: झालावाड़ में सर्वाधिक स्टूडेंट पास RBSE 12th Result 2025 Live: झालावाड़ में आट्‌र्स का 98 फीसदी


रिजल्ट रहा है। इसी प्रकार साइंस में 98.3 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। कॉमर्स में बॉयज का रिजल्ट 97.71 गर्ल्स का 98.15 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 97.84 रहा है। 22 May 2025, 11:05:58 PM IST RBSE 12TH


RESULT 2025 LIVE: चूरू में साइंस और आट्‌र्स में बेटियों ने बाजी मारी RBSE 12th Result 2025 Live: चुरू में आरबीएसई 12वीं रिजल्ट साइंस में 98.11 प्रतिशत लड़के और 99.62 प्रतिशत लड़कियां पास हुई


हैं। साइंस में जिले का रिजल्ट इस बार 98.68 प्रतिशत रहा। 12वीं आट्‌र्स में 98.88 प्रतिशत लड़कियां और 97.13 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। जिले का रिजल्ट 98.02 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स में लड़कों का


प्रतिशत 99.46 प्रतिशत और 99.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। आट्‌र्स का ओवर ऑल रिजल्ट 99.47 प्रतिशत रहा है। 22 May 2025, 11:04:03 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: करौली जिले में कॉमर्स का


100 प्रतिशत रिजल्ट RBSE 12th Result 2025 Live: करौली जिले में साइंस में परीक्षा परिणाम 97.70 प्रतिशत, आट्‌र्स में 97.91 प्रतिशत और सर्वाधिक कॉमर्स में 100 परीक्षा परिणाम रहा है। 22 May 2025,


11:03:10 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: चित्तौड़गढ़ का आरबीएसई 12वीं रिजल्ट RBSE 12th Result 2025 Live: चित्तौड़गढ़ के रोशनलाल के 12वीं साइंस में 97.80 प्रतिशत, कॉमर्स का 99.42, आर्ट्स


का 98.32, साइंस का 98.06% रहा। 22 May 2025, 11:01:49 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजसमंद जिला साइंस, आर्टस में टॉप 5 जिलों में RBSE 12th Result 2025 Live: राजसमंद जिला साइंस ओर आर्टस


सब्जेक्ट में टॉप 5 जिलो में आया है। आर्ट्स में जिले का परीक्षा परिणाम 99.05 प्रतिशत रहा। जबकि साइंस का 99.58 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। वही कॉमर्स का परीक्षा परिणाम 99.76 प्रतिशत रहा। 22


May 2025, 11:00:47 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: सीकर में तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट RBSE 12th Result 2025 Live: आर्ट्स में 98.72 प्रतिशत रहा सीकर का रिजल्ट कॉमर्स में 99.27 प्रतिशत रहा


सीकर का रिजल्ट साइंस में 99.33 प्रतिशत राशि सीकर का रिजल्ट 22 May 2025, 10:59:28 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: बाड़मेर जिले का राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025


Live: बाड़मेर जिले के राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 98.73 प्रतिशत, कॉमर्स का रिजल्ट 100 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 99.27 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कॉमर्स में


रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। 22 May 2025, 10:58:25 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: झुंझुनूं जिले का राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: 12वीं बोर्ड परीक्षा के


विज्ञान संकाय में 98.94% रिजल्ट देकर झुंझुनूं जिले ने प्रदेश में 7 वां स्थान हासिल किया। कॉमर्स में 99.51 % के साथ जिला प्रदेश में 7 वें स्थान पर और कला संकाय में 98.15% रिजल्ट के साथ राज्य


में 12वें स्थान पर रहा है। 22 May 2025, 10:55:16 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: अजमेर की अनुप्रिया के 12वीं आर्ट्स में 99.60% मार्क्स, 4 टॉपरों में शामिल RBSE 12th Result 2025 Live:


अजमेर की अनुप्रिया के 12वीं आर्ट्स में 99.60% मार्क्स, 4 टॉपरों में शामिल। कॉमर्स लड़कों का पास प्रतिशत - 99.46% लड़कियों का पास प्रतिशत -100% साइंस लड़कों का पास प्रतिशत - 97.77 लड़कियों का


पास प्रतिशत - 98.98 आर्टस लड़कों का पास प्रतिशत - 98.46 लड़कियों का पास प्रतिशत - 98.87 22 May 2025, 10:53:26 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: दौसा का रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result


2025 Live: दौसा में जिले में सर्वाधिक रिजल्ट कॉमर्स का 99.10, साइंस का 98.69 और आर्टस का 97.68 प्रतिशत रहा। 22 May 2025, 10:44:40 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: जोधपुर की उर्मिला प्रदेश


में आर्ट्स में टॉपर RBSE 12th Result 2025 Live: जोधपुर की उर्मिला प्रदेश में आर्ट्स के चार टॉपरों में शामिल है। जोधपुर राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के 98.59 फीसदी रिजल्ट के साथ 16वें


नंबर पर, आर्ट्स के 98.23 फीसदी रिजल्ट के साथ 13वें और कॉमर्स के 98.75 फीसदी रिजल्ट के साथ 29वीं रैंक पर रहा। 22 May 2025, 10:40:27 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: कोटा का आरबीएसई राजस्थान


बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: कोचिंग नगरी कोटा में आरबीएसई 12वीं विज्ञान संकाय का 97.80% रिजल्ट रहा। जिले में कॉमर्स का 99.13% रिजल्ट रहा। आर्ट्स का रिजल्ट 97.02%


रहा। 22 May 2025, 10:38:54 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: जयपुर का आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: जयपुर में आर्ट्स का रिजल्ट 97.53, कॉमर्स का


99.25 और साइंस का रिजल्ट 98.17 प्रतिशत रहा है। राजधानी में आर्ट्स में कुल 48 हजार 237, कॉमर्स में 8 हजार 247, साइंस में 39 हजार 99 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से आर्ट्स में 46 हजार 397,


कॉमर्स में 8 हजार 120, साइंस में 38 हजार 149 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। तीनों ही संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी है। 22 May 2025, 06:10:11 PM IST RBSE 12TH TOPPER LIST 2025 LIVE: आरबीएसई


राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट - तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं


अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं। 22 May 2025, 06:08:40 PM IST RBSE 12TH


RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के टॉप 3 जिले RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में भी राजसमंद सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला


जिला है, जिसका पास प्रतिशत 99.58 प्रतिशत रहा। राजसमंद: 99.58 प्रतिशत छात्र पास हुए। डीग: 99.42 प्रतिशत। नागौर: 99.39 प्रतिशत। सीकर 99.33% 22 May 2025, 06:05:14 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025


LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट आरबीएसई 12वीं साइंस टॉपर नाम, पिता का नाम, मार्क्स प्रीति राजेश कुमार 99.80 फीसदी आर्ट्स टॉपर (चार स्टूडेंट को रैंक 1) अनुप्रिया राठौड़


बृज राज सिंह राठौड़ 99.60 फीसदी प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60 फीसदी प्रियंका राम चंद्र 99.60 फीसदी उर्मिला मकर राम 99.60 फीसदी कॉमर्स टॉपर कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20 फीसदी 22


May 2025, 06:01:48 PM IST RBSE 12TH ARTS RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत वाले टॉप 3 जिले RBSE 12th Arts Result 2025 Live: आरबीएसई


राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत वाले टॉप जिले सिरोही 99.18% राजसमंद 99.05% बाड़मेर 98.73% सीकर 98.72% डीग 98.70% अजमेर 98.68% डीडवाना-कुचामन 98.41% अनूपगढ़


98.36% नागौर-चित्तौड़गढ़ 98.32% 22 May 2025, 05:58:12 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में भी बेटियां आगे RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान


बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा। लड़के पास हुए: 18445 (98.97 प्रतिशत) लड़कियां पास हुईं: 9305 (99.27 प्रतिशत) 22 May 2025, 05:57:10 PM IST RBSE


12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा पंजीकृत उम्मीदवारों की


संख्या: 28248 उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 28010 उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या: 27750 उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.07 प्रतिशत। 22 May 2025, 05:52:17 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान


बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 99.02% लड़कियां पास RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत है, जो लड़कों से बेहतर है।


पास हुए लड़कों की संख्या: 166042 (98.07 प्रतिशत) पास हुईं लड़कियों की संख्या: 101822 (99.02 प्रतिशत) 22 May 2025, 05:51:31 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस


रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 2.6 लाख से अधिक छात्र पास हुए। पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 273915 उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 272138


पास उम्मीदवारों की संख्या: 267864 22 May 2025, 05:43:41 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट के आंकड़ें RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,


अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ माध्यमिक मुख्य परीक्षा 2025 (आर्ट्स वर्ग) के अनुसार: - कुल 5,87,444 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 2,81,603 लड़के और 3,05,841 लड़कियां थीं। - परीक्षा में कुल


5,78,164 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिनमें 2,75,764 लड़के और 3,02,400 लड़कियां शामिल थीं। नियमित विद्यार्थियों में: कुल 2,67,369 लड़के पास हुए, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,63,917, द्वितीय श्रेणी


में 95,499 और तृतीय श्रेणी में 7,934 थे। पास प्रतिशत 97.27% रहा। कुल 2,97,204 लड़कियां पास हुईं, जिसमें प्रथम श्रेणी में 2,22,892, द्वितीय श्रेणी में 69,270 और तृतीय श्रेणी में 5,035 थीं।


पास प्रतिशत 98.53% रहा। कुल मिलाकर 5,64,573 विद्यार्थी पास हुए। इसमें से प्रथम श्रेणी में 3,86,809, द्वितीय श्रेणी में 1,64,769 और तृतीय श्रेणी में 12,969 विद्यार्थी थे। कुल पास प्रतिशत


97.93% रहा। प्राइवेट (PRI) विद्यार्थियों में: कुल 368 लड़के पास हुए और पास प्रतिशत 41.16% रहा। कुल 405 लड़कियाँ पास हुईं और पास प्रतिशत 52.46% रहा। कुल मिलाकर 773 विद्यार्थी पास हुए और पास


प्रतिशत 46.40% रहा। कुल परिणाम (नियमित और प्राइवेट मिलाकर): कुल 2,67,737 लड़के पास हुए और पास प्रतिशत 97.09% रहा। कुल 2,97,609 लड़कियाँ पास हुईं और पास प्रतिशत 98.42% रहा। कुल मिलाकर


5,65,346 विद्यार्थी पास हुए और समग्र पास प्रतिशत 97.78% रहा। 22 May 2025, 05:41:18 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: आर्ट्स में राजसमंद का पास प्रतिशत सबसे अधिक RBSE 12th Result 2025 Live:


राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में राजसमंद का पास प्रतिशत सबसे अधिक 99.05 फीसदी रहा। जयपुर का 97.53 फीसदी, सीकर का कुल पास प्रतिशत 98.72 फसदी रहा। प्रतापगढ़ का पास प्रतिशत सबसे कम 94.18 फीसदी


रहा। 22 May 2025, 05:36:11 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में डिविजन वाइज प्रदर्शन RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में


163917 लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए। 95499 सेकेंड से और 7934 थर्ड डिविजन से पास हुए। 2805 की सप्लीमेंट्री आई। लड़कियों में 222892 की फर्स्ट डिविजन आई है। 69270 सेकेंड से और 5035 थर्ड


डिविजन से पास हुईं। 1855 की सप्लीमेंट्री आई है। आर्ट्स में कुल 4660 की सप्लीमेंट्री आई है। 22 May 2025, 05:27:30 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों


ने लड़कों को पछाड़ा RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़के पास हुए: 267737 (97.09 प्रतिशत)


लड़कियां पास हुईं: 297609 (98.42 प्रतिशत)। 22 May 2025, 05:24:56 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 की फर्स्ट डिविजन RBSE 12th Result 2025 Live:


राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं। 22 May 2025, 05:19:35 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान


बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कैसा रहा RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए 585543 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 576498 परीक्षा में बैठे। इसमें से


564573 पास हुए। यानी पास प्रतिशत 97.93 फीसदी रहा। 22 May 2025, 05:14:27 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: कब हुई थी आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई


राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी। अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल को थी। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट


rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे। 22 May 2025, 05:07:20 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE : आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी रहा RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा


बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया। 22 May 2025, 05:05:14 PM IST RBSE


12TH RESULT 2025 LIVE : राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी। आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और


साइंस का 94.43 फीसदी रहा। 22 May 2025, 04:56:12 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड ऐसे चेक करें ( RBSE 12TH ARTS RESULT, SCIENCE RESULT ) RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान


बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। स्टेप 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक


करें स्टेप 3: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स, अपनी स्ट्रीम के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 4: अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करें स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्टेप 6:


प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें। 22 May 2025, 04:51:34 PM IST RBSE 12TH RESULT 2025 LIVE: 2024 में आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट कैसा रहा था RBSE 12th Result


2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान संकाय में 2.60 लाख पंजीकृत स्टूडेंट्स में से 97.73 फीसदी पास हुए थे। लड़कियों में 98.90 प्रतिशत और लड़कों में 97.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे थे।


यानी साइंस में भी बेटियों का प्रदर्शन बेटों से अच्छा रहा था। 22 May 2025, 04:51:24 PM IST RBSE 12TH ARTS RESULT 2025 LIVE: 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी रहा था RBSE


12th Arts Result 2025 Live: 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 5.78 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, जिनमें से कुल 96.88 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। इसमें लड़कियों में 97.86


फीसदी और लड़कों में 95.80 फीसदी सफल रहे थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा था। देखना होगा आज भी बेटियां बाजी मारती हैं या नहीं। 22 May 2025, 04:50:41 PM IST RBSE 12TH RESULT


2025 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा में चंद मिनट बाकी, निकाल लो रोल नंबर RBSE 12th Result 2025 live : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा में चंद मिनट बाकी रह गए हैं।


प्रदेश के 8.93 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। कई दिनों से इन विद्यार्थियों को अपने नतीजों की प्रतीक्षा थी। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स रिजल्ट आज


rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। PreviousNext