'दीदी अगर हिम्मत है तो... ', कोलकाता पहुंच अमित शाह ने ममता बनर्जी को दी चुनौती; टॉप-5 न्यूज

feature-image

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsIndia NewsAmit Shah addressed BJP workers in Kolkata delhi up rain weather updates top five असम में रविवार को भी बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी रही और 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से


ऊपर बह रही हैं। राज्य के 15 से अधिक जिलों में 78,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 07:17 PM


Share Follow Us on __ ऑपरेशन सिंदूर से चारों खाने चित्त पाकिस्तान अभी उबरने की कोशिश कर रहा है, इस बीच विद्रोहियों की बगावत ने पाकिस्तान की नींव हिला दी है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के


सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया है। तीन घंटे से अधिक चले इस हमले में विद्रोहियों ने न सिर्फ पुलिस और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर लिया, बल्कि पाकिस्तानी सेना के हथियार भी लूट लिए। वहीं,


दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रविवार को दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो गई। हालांकि बाद में बौछारें पड़नी शुरू हो गईं।


इससे काफी राहत मिली। तेज हवाओं और धूल के गुबार की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज... 'दीदी अगर हिम्मत है तो...', कोलकाता पहुंच अमित शाह


ने ममता बनर्जी को दिया चैलेंज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर


जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अगर दीदी (ममता बनर्जी) में हिम्मत है, तो वे बिना हिंसा के चुनाव लड़कर दिखाएं, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने वोटबैंक के लिए


तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर... नाबालिग लड़की का दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल कर्नाटक के बेलगावी में नाबालिग लड़की के गैंगरेप का


मामला सामने आया है। इसे लेकर एपीएमसी पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़िता और सभी आरोपी बेलगावी के मूल निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी


ने पीड़िता से दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पढ़ें पूरी खबर... दो टुकड़ों में पाक! विद्रोहियों का सुराब शहर पर कब्जे का दावा, हथियार भी लूटे ऑपरेशन सिंदूर से चारों खाने चित्त


पाकिस्तान अभी उबरने की कोशिश कर रहा है, इस बीच विद्रोहियों की बगावत ने पाकिस्तान की नींव हिला दी है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया है। तीन घंटे से अधिक


चले इस हमले में विद्रोहियों ने न सिर्फ पुलिस और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर लिया, बल्कि पाकिस्तानी सेना के हथियार भी लूट लिए। पढ़ें पूरी खबर... दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम;


76 की स्पीड से चली हवाएं- VIDEO दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रविवार को दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो गई। हालांकि बाद


में बौछारें पड़नी शुरू हो गईं। इससे काफी राहत मिली। तेज हवाओं और धूल के गुबार की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग की मानें तो 4 जून तक ऐसा ही मौसम देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...


राफा में मची चीख-पुकार; सहायता वितरण केंद्र के पास हमला, 30 की मौत और 175 घायल गाजा पट्टी में इजरायल समर्थित संगठन से सहायता आपूर्ति प्राप्त करने के लिए जाते समय रविवार को 31 फिलिस्तीनियों


की मौत हो गई। यह जानकारी रेडक्रॉस की ओर से संचालित एक अस्पताल ने दी। इसी हॉस्पिटल में इन लोगों के शवों को लाया गया है। अस्पताल में अधिकारियों ने बताया कि 175 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने


यह नहीं बताया कि उन पर गोलीबारी किसने की। पढ़ें पूरी खबर...