
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
फिलहाल, ओमीक्रॉन के 4 सब वेरिएंट्स मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1 शामिल हैं। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। कोरोना वायरस फिर पैर पसारता नजर आ
रहा है। ताजा मामले नई लहर के संकेत दे रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों और सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। देश में एक्टिव केस 4 हजार के आंकड़े के करीब हैं। दक्षिण भारतीय राज्य
केरल में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली समेत कई और राज्यों में भी मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। कहां कितने मरीज कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1435
केरल में और उसके बाद 506 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 483 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 338, पश्चिम बंगाल में 331, कर्नाटक में 253, तमिलनाडु में 189, उत्तर प्रदेश में 157,
राजस्थान में 69, पुड्डुचेरी में 38, आंध्र प्रदेश में 30, हरियाणा में 28, मध्य प्रदेश में 23 हैं। इनके अलावा गोवा में 10, झारखंड में 11, ओडिशा में 12, जम्मू-कश्मीर में नौ, छत्तीसगढ में सात,
बिहार और असम में पांच-पांच, पंजाब में छह, सिक्किम में चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में तीन-तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना का एक सक्रिय मामला है। 24 घंटों में क्या
रही स्थिति स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि सोमवार सुबह तक देश में एक्टिव केस 3961 हैं। बीते 24 घंटों में 203 मरीज मिले हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में 47 में मिले हैं। जबकि, पश्चिम
बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18, कर्नाटक में 15, उत्तर प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 7 मरीज बीते 24 घंटे में मिले हैं। क्या है तैयारी मीडिया
रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अधिकारी कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, संक्रमण की गंभीरता कम है और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। जानकारों का
कहना है कि देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चला है कि ओमीक्रॉन के सब वेरिएंट्स के चलते मामले बढ़ रहे हैं। फिलहाल, ओमीक्रॉन के 4 सब वेरिएंट्स मिले हैं। इनमें
LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1 शामिल हैं। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करने और कोरोना से सावधानी बरतने
की जरूरत है।