नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए?

feature-image

Play all audios:

Loading...

महिला की सेहत को देखते हुए एक सवाल किसी के भी मन में आ सकता है कि आखिर नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें


ये खबर। Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 11:36 AM Share Follow Us on __ डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद


महिला की वजाइना सेंसिटिव हो जाती है। जिसके पीछे हार्मोनल परिवर्तन, ऊतकों में खिंचाव, या प्रसव के दौरान लगे कट या टांके जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन वजाइना


सेंसिटिव होने की वजह से महिला डिलीवरी के लंबे समय तक सेक्स करने से परहेज करती रहती है। महिला की सेहत को देखते हुए एक सवाल किसी के भी मन में आ सकता है कि आखिर नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद


तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर। डिलीवरी होने के कितने दिन बाद सेक्स करना चाहिए? विशेषज्ञों की मानें तो डिलीवरी के कम से कम डेढ़


हफ्ते तक महिला को सेक्स करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान महिलाओं की वजाइना में स्टिचेस लगाए जाते हैं, जो एक हफ्ते से लेकर 15 दिनों तक लगे रह सकते हैं। बिना


स्टिचेस हटाए महिला के लिए सेक्स करना सेफ नहीं होता है। ऐसा करने पर महिला को चोट लगने के साथ डिलीवरी पेन की रिकवरी में भी समय लग सकता है। इसके अलावा कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद योनि में


ड्राईनेस और सेक्स की इच्छा में कमी का अनुभव भी कर सकती हैं। ऐसे में महिला की सेहत को ध्यान में रखते हुए शुरुआती दो सप्ताह तक किसी भी स्थिति में सेक्स न करें। डिलीवरी के तुरंत बाद सेक्स करने


से होती हैं ये समस्याएं -वजाइनल ड्राईनेस - योनि में दर्द इन बातों का रखें ख्याल डिलीवरी के बाद जब कभी आप पहली बार सेक्स करें, तो सेक्स से पहले यूरिन कर लें या फिर वॉर्म बाथ ले लें। ऐसा करने


से पेल्विक एरिया को खुलने में मदद मिलने के साथ दर्द भी कम महसूस होगा।