पाचन कभी नहीं होगा गड़बड़, बस एक्सपर्ट की सलाह अपनाकर खाने के बाद इन चीजों से बचें

feature-image

Play all audios:

Loading...

ज्यादातर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। कुछ लोग बाहर का अनहेल्दी खाकर इस समस्या से जूझते हैं तो वहीं कुछ लोग घर पर बने खाने को खाकर भी इस दिक्कत से परेशान हैं। ऐसे में एक्सपर्ट ने


कुछ चीजों के बारे में बताया है जो पाचन गड़बड़ी कभी नहीं नहीं होने देंगी। पाचन संबंधी समस्याएं एक कॉमन प्रॉब्लम है जो अलग-अलग दिक्कतों से जुड़ी हो सकती है, जैसे कि पेट फूलना, गैस, अपच, दस्त,


कब्ज या सीने में जलन। कुछ लोग रोजाना इनमें से एक या दो समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार ने उन चीजों के बारे में बताया है जिसकी वजह से ये समस्या हो


सकती है। यहां जानिए उन चीजों के बारे में जिसे खाना खाने के बाद आपको करने से बचना चाहिए। खाना खाने के बाद किन चीजों को करने से बचना चाहिए- पानी पीना आयुर्वेद के मुताबिक खाने के बीच में पानी


पी सकते हैं लेकिन खाने से पहले और बाद में ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने सेहत पर गलत असर होता है। खाने के तुरंत पहले पानी पीने से पाचन कम कर देता है और खाने के तुरंत बाद में पानी पीने से


मोटापा बढ़ता है। धूप खाना खाने के तुरंत बाद धूप में निकलने से ज्यादा ब्लड सर्कुलेश और नर्व इंपल्स का रुझान स्किन की ओर ज्यादा होगा। ऐसे में शरीर के मुख्य अंगों समेत पेट में खून की सप्लाई कम


हो जाती है। जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म पर असर होता है और जो खाना पचता है उसमें अपर्याप्त पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से शरीर और बॉडी को बेस्ट बेनिफिट नहीं मिलते। ऐसे में पर्याप्त पोषक तत्व न


मिलने की वजह से सेल्स, टिशू और ऑर्गन तक डैमेज हो सकते हैं। पढ़ना खाना खाने के बाद पाचन प्रक्रिया शुरू होती है। ऐसे में किसी भी उन कामों को करना जिसमें दिमाग का फोकस चाहिए होता है उन्हें खाना


खाने के बाद करने से बचना चाहिए। क्योंकि पाचन की प्रक्रिया के दौरान समझने और याद रखने में मुश्किल हो सकती है। नहाना आयुर्वेद के मुताबिक हर काम क करने का एक समय तय है और अगर आप समय से हटकर उस


काम को करते हैं तो समस्या होती है। खाने के कम से कम 2 घंटे बाद तक नहाने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर का अग्नि तत्व पाचन प्रक्रिया में जरूरी भूमिका निभाता है। इसलिए जब आप


खाते हैं तो ये तत्व एक्टिवेट हो जाता है और असरदार प्रक्रिया के लिए ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ऐसे में जब आप नहाते हैं तो शरीर का तापमान कम हो जाता है और पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है।


नींद सोते समय शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन भी धीमा हो जाता है। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो खाने को पचाना मुश्किल हो सकता है। आयुर्वेद में कहा जाता है


कि खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलें और फिर लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से पाचन में मदद मिल सकती है। एक्टिविटी खाना खाने के बाद स्वीमिंग, सिंगिंग ट्रैवलिंग, एक्सरसाइज, लॉन्ग वॉक जैसी


एक्टिविटी वात बढ़ा सकती हैं और पाचन में बाधा का कारण बन सकती हैं। ऐसा करने पर ब्लोटिंग हो सकती हैं और आप असहज महसूस कर सकते हैं। क्या कर सकते हैं। खाना खाने के बाद वज्रासन में 10 मिनट बैठने


से पेट और शरीर के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे हेल्दी मेटाबॉलिज्म होता है। जो पेट फूलना, एसिडिटी, कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को रोकता है और उनको मैनेज करता है। इसके बाद आप 100


कदम चल सकते हैं। ये भी पढ़ें:कामजोर पाचन तंत्र दोगुनी स्पीड से करेगा काम, बेहतर डायजेशन के लिए करें ये काम डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह


का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।