
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
CM ने कहा दिल्ली सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से 450 कॉलोनियों व 65 गांवों को इस साल के अपने टारगेट पर लेकर वहां 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से 40 डिसेंट्रलाइज STP बनाने और सीवर लाइन बिछाने को
मंजूरी दी है। ' Sourabh Jain एएनआई, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 09:05 PM Share Follow Us on __ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर
वासुदेव घाट पर यमुना आरती की। इस मौके पर एकबार फिर यमुना जी को साफ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बारे में पिछली सरकारों ने सिर्फ कोरा झूठ बोला और एक कदम
भी आगे नहीं बढ़ाया, जबकि हमारी सरकार ने आते ही इसके लिए काम करना शुरू कर दिया। सीएम गुप्ता ने बताया कि यमुना के मैले होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक उसमें मिल रहा सीवर का पानी भी है और इस
समस्या को दूर करने के लिए हमने 450 कॉलोनियों और 65 गांवों में 40 डिसेंट्रलाइज STP बनाने और अवैध कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। यमुना आरती करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने
कहा, 'दिल्ली वासी और मेरी सरकार ये निश्चय करती है कि मां यमुना जो हमारी आस्था का प्रतीक है, इन्हें हम साफ करेंगे और इस साफ करने में ना केवल सरकार का बल्कि जनता के रूप में और सामाजिक
कार्यकर्ता के रूप में हम सबका पूरा सहयोग रहेगा।' आगे उन्होंने कहा, 'इससे पिछली सरकारें जब यमुना सफाई के विषय में बोलती थीं तो कोरा झूठ बोलती थीं। यमुना सफाई की दिशा में उन्होंने एक
कदम भी आगे नहीं बढ़ाया था। परंतु मैं आपको यह बताना चाहती हूं, कि 100 दिन के छोटे से कार्यकाल में हमने यमुना सफाई को लेकर के वो सारे काम शुरू किए, जो निश्चित रूप से यमुना सफाई, स्वच्छता के
लिए, यमुना के अविरल बहाव के लिए होने चाहिए थे।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘जितने तकनीशियन लोग थे, जितने एक्सपर्ट थे, उनके साथ बैठकर घंटों की बैठकें हुईं, क्या-क्या काम यमुना की सफाई के
लिए होने चाहिए, ऐसा सोचते हुए ये ध्यान में आया कि जितने नाले दिल्ली के हैं, सैकड़ों नाले वो सब यथास्थिति में जब यमुना जी में जाकर गिरते हैं, तो यमुना जी की हालत खराब होती है।’ 'आज
दिल्ली सरकार ने उन सभी नालों को टैप करने के लिए, वो 1700 अनऑथोराइज्ड कॉलोनियां, जो दिल्ली में बसती तो हैं, लेकिन ना वहां पानी है, ना वहां सीवर है, इस कारण से वहां का जो सीवर है वो सीधा-सीधा
यमुना जी में जाकर मिलता है। दिल्ली सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से ऐसी 450 कॉलोनियों और 65 गांवों को इस साल के अपने टारगेट पर लेकर 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से 40 डिसेंट्रलाइज STP बनाने और इन
सभी कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। '