- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बरवाडीह के उक्कामांड पंचायत अंतर्गत मुरु गांव में कई मुर्गी शेड का निर्माण संस्था के द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। शेड का निर्माण पूरा नही होने के कारण लाभुकों को पालन के लिए मुर्गी के चूजे
मिलने में... हिन्दुस्तान टीम लातेहारSat, 21 April 2018 12:55 AM Share Follow Us on __ बरवाडीह के उक्कामांड पंचायत अंतर्गत मुरु गांव में कई मुर्गी शेड का निर्माण संस्था के द्वारा अधूरा छोड़
दिया गया है। शेड का निर्माण पूरा नही होने के कारण लाभुकों को पालन के लिए मुर्गी के चूजे मिलने में विलंब हो रही है । मुरु में मुर्गी शेड निर्माण कार्य के लिए भारतीय लोक कल्याण संस्था को
नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से एक सौ मुर्गी शेड का निर्माण कई महीने पहले शुरू की गई है। प्रत्येक शेड का प्राक्कलन् 32 हजार रुपए हैं। लाभुक मनोज सिंह,मुन्ना सिंह आदि लाभुकों ने बताया कि
अभी तक अधिकांश मुर्गी शेड का निर्माण कार्य पूरा नही कराया जा सका है। शेड के पूरा नही होने के कारण उसमे लाभुक लकड़ी आदि सामान रखने में उपयोग करने लगे हैं। इधर संस्था के पंचायत उत्प्रेरक नंद
किशोर कुमार ने कहा कि लेबर -मिस्त्री नही मिलने के कारण शेड पूरा कराने में दिक्कत हो रही है। बहुत जल्द उसे पूरा कर मुर्गी के चूजे लाभुकों को देने की तैयारी चल रही है।