- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार अपराह्न पांच बजे तक भोंपू बंद हो जाएगा। इसको लेकर मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने शुक्रवार को जगह-जगह रैली निकालकर शक्ति-प्रदर्शन
किया।... हिन्दुस्तान टीम गिरडीहFri, 13 April 2018 11:11 PM Share Follow Us on __ गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार अपराह्न पांच बजे तक भोंपू बंद हो जाएगा। इसको लेकर मेयर, डिप्टी मेयर और
वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने शुक्रवार को जगह-जगह रैली निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया। शनिवार को तीनों पदों के प्रत्याशियों द्वारा अंतिम प्रचार किया जाएगा। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने
अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए छोटी-छोटी सभाएं की। शुक्रवार को चुनाव को लेकर पूरे शहर में सियासी
पारा चरम पर रहा। शहर के आम और खास रोड व चौक-चौहारों पर दिनभर विभिन्न प्रत्याशी सभा व अभियान चलाते दिखाई देते रहे। गली-मुहल्ले में भोंपू के शोर से लोग परेशान दिखे। बता दें कि मतदान 16 अप्रैल
यानि सोमवार सुबह सात बजे से शुरु हो जाएगा। इसके लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र में 118 मतदान केन्द्र बने हैं, जिसे प्रशासन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित कर रखी है। चुनाव में एक
लाख 24 हजार 400 वोटर वोट का प्रयोग करेंगे।