
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पृथ्वी के अलावा इंसानों के रहने के लिए एक अलग दुनिया ढूंढे की खोज में वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक और ऐसे ग्रह ढूंढा है जो धरती के काफी
करीब... पृथ्वी के अलावा इंसानों के रहने के लिए एक अलग दुनिया ढूंढे की खोज में वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक और ऐसे ग्रह ढूंढा है जो धरती के
काफी करीब है। 'Astronomy and Astrophysics' नाम की एक पत्रिका में छपी एक अध्ययन में वैज्ञानिकों इस खोज की जामकारी दी है। इस एक्सोप्लैनेट यानि ग्रह को Ross 128b नाम दिया गया है।
हालांकि स्पेस वैज्ञानिक पहले भी सौर मंडल से बाहर कई ऐसे ग्रहों की खोज कर चुके हैं लेकिन, रॉस 128बी इनमें सबसे खास माना जा रहा है। इन खूबियों के कारण ROSS 128B पर जीवन संभव है: > Ross 128b
आकार में बिलकुल पृथ्वी के बराबर है। > ये अपने सूर्य यानि Ross 128 सितारे से सही दूरी पर है जो जीवन के लिए जरूरी वातावरण पैदा करता है। > यह पृथ्वी से दूसरा सबसे पास ग्रह है। इसकी दूरी
धरती से सिर्फ 11 प्रकाश वर्ष है। > Ross 128b अपने सूर्य का चक्कर सिर्फ 9.9 दिन में लगाता है। यानि इस पर 9.9 दिन बाद ही एक साल पूरा हो जाता है। > वैज्ञानिकों ने ऐसी संभावना जताई है कि
इस ग्रह पर पृथ्वी की तरह ही चट्टानी संसार है, जिसकी सतहें ठोस हैं। > इस ग्रह की सबसे खास बात है कि ये काफी शांत है। यानि इसमें बाकी ग्रहों के तरह खतरनाक रेडिएशन होने का डर नहीं है। आपको
बता दें कि अभी तक 'Proxima b' प्लैनेट को धरती के सबसे करीब रहने लायक ग्रह माना गया है। यह धरती के सिर्फ 4.2 प्रकाशवर्ष दूर है। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि 79000 साल बाद रॉस
128बी धरती के सबसे पास होगा।