
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बेगूसराय के थाना क्षेत्र के पच रसरिया बहियार में बीती रात बदमाशों ने एक किसान की गोलीमार हत्या कर दी। मृतक रामदीरी नकटी निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह था। घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी
पुलिस दलबल... __ बेगूसराय के थाना क्षेत्र के पच रसरिया बहियार में बीती रात बदमाशों ने एक किसान की गोलीमार हत्या कर दी। मृतक रामदीरी नकटी निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह था। घटना की जानकारी
मिलते ही मटिहानी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार शर्मा ने बताया कि किसान को तीन गोली मारे जाने के निशान शरीर में दिख रहा है। उन्होंने बताया
कि शव को देखने से लग रहा है कि किसान अपने डेरा पर सोये हुए थे। इसी दौरान अपराधी आये और उनके पेट में गोली मार दी। किसान जान बचाने के लिए किसी तरह डेरा से बाहर भागे होंगे। इसी दौरान बदमाशों ने
दो गोलियां और चलाई,जो किसान के सिर के पीछे और बायां पजरा में लगी है। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे परिजन जमीन विवाद बता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक घटना में शामिल
रामदीरी निवासी नागों सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।