
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
LOCKDOWN IN BHOPAL: भोपाल में अब सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ ऑनलाइन सब्जी और राशन मंगाया जा सकेगा। By RAVINDRA SONI Edited By: RAVINDRA SONI Publish Date: Sat, 17 Apr
2021 05:56:09 PM (IST) Updated Date: Sat, 17 Apr 2021 08:22:35 PM (IST) LOCKDOWN IN BHOPAL: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ रहा है। इसे देखते हुए 19
अप्रैल से 26 अप्रैल तक शहर में कोरोना कर्फ्यू बढाया है। इसके बाद जरूरत पडने पर इसे 10 मई तक भी बढाया जाएगा। हालांकि इस पर अभी विचार किया जा रहा है। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक
में विचार करने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार कुछ रियायतें भी दी जाएगी जिसमें शहर से बाहर आने जाने वालों के लिए छूट होगी। स्मार्ट सिटी दफ्तर में हुई बैठक के
दौरान यह निर्णय लिया गया है। भोपाल में पहली लहर की तुलना में छह गुना ज्यादा संक्रमण बढ गया है। सितंबर के 15 दिनों में भोपाल में 2788 संक्रमित मरीज मिले थे लेकिन अप्रैल में अब तक 14413
पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के मुताबिक अब सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ ऑनलाइन सब्जी और राशन मंगाया जा सकेगा। इसके साथ ही
अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे। 19 से 26 अप्रैल का कोरोना कर्फ्यू और ज्यादा सख्त होगा। News Updating...