खत्म हो गया कानून का इकबाल : राजद

feature-image

Play all audios:

Loading...

राजद के मुख्य प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में कानून का इकबाल खत्म होता जा रहा है। जब से राज्य में जदयू-भाजपा सरकार बनी है हत्या, लूट, राहजनी बढ़ गई है। लोग


खुलेआम... हिन्दुस्तान टीम पटनाFri, 8 Sep 2017 09:30 PM Share Follow Us on __ राजद के मुख्य प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में कानून का इकबाल खत्म होता जा रहा


है। जब से राज्य में जदयू-भाजपा सरकार बनी है हत्या, लूट, राहजनी बढ़ गई है। लोग खुलेआम कानून को अपने हाथों में लेकर घूम रहे हैं। हर जिले से बैंक डकैती और लूट की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा


है कि बाढ़ कोर्ट परिसर में पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर अपराधी फरार हो गया। सरकार सिर्फ इतना ही कह पाती है कि अपराधी पकड़े जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों में राज्य के कई


हिस्सों में उन्मादी लोग धार्मिक भावनाओं को भड़का कर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले लोग सत्ता के पहरेदार बने बैठे हैं। आज भाजपा उनके हाथों में


है, जिन्हें अटल बिहारी वाजपेयी नसीहत देते थे।