- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
SHAHJAHNPUR NEWS - श्रीराम नवमी पर शनिवार रात स्टेशन रोड स्थित स्पर्श गोविंद मैरिज लान में दुर्गा जागरण होगा। शुक्रवार को नगर में प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद
मोहल्ला कायस्थान स्थित श्रीराम... हिन्दुस्तान टीम शाहजहांपुरSat, 13 April 2019 01:13 AM Share Follow Us on __ श्रीराम नवमी पर शनिवार रात स्टेशन रोड स्थित स्पर्श गोविंद मैरिज लान में दुर्गा
जागरण होगा। शुक्रवार को नगर में प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद मोहल्ला कायस्थान स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकली। शोभायात्रा में
बग्गियों पर श्रीराम सीता, श्रीराधा कृष्ण, महादेव आदि देवस्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह जगह मार्ग में पावन जोत और देवस्वरूपों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मेन बाजार, मेन चौराहा और हाईवे होकर शोभायात्रा बाबा गरीब दास मढ़ी स्थित मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। पर्याप्त पुलिस बल समेत भाजपा नेता सत्यपाल सिंह एडवोकेट, कमल मल्होत्रा, अरूण कुमार सोनू, राम
सिंह गंगवार, चंदन सुनेजा, राजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, लालू गुप्ता आदि आयोजक समिति के लोग साथ रहे।आयोजन समिति के सत्यपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि शनिवार रात नामचीन कलाकार जागरण में माता
रानी की भेंट प्रस्तुत करेंगे। स्टेशन रोड स्थित स्पर्श गोविंद मैरेज लान में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में आकर पुण्यलाभ की अपील की।