कांग्रेस ने वीडियो से तंज मारकर पीएम मोदी को दी वेलेंटाइन डे की बधाई

feature-image

Play all audios:

Loading...

14 फरवरी को ‘वेलेंनटाइन डे’ ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बना रहा। दुनियाभर के प्रेमी जोड़ों ने प्यार के इस दिन को जमकर सेलिब्रेट किया। सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्रिय लोगों को


इस दिन की मुबारकबाद दी। देश की सबसे पुरानी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वेलेंटाइन डे की बधाई दी गई। हालांकि पीएम को दी गई यह बधाई कांग्रेस


द्वारा तंज कसने वाली लगती है। दरअस बुधवार को कांग्रेस ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी को वेलेंटाइन डे की बधाई दी। इसमें लिखा गया, ‘डियर मिस्टर मोदी हमारी तरफ से वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत बधाई।’


बधाई संदेश के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें मोदी के पुराने वादों पर तंज कसा गया है। उन्हें ऐसे वादे ना करने की नसीहत भी दी गई है जिन्हें वो पूरा नहीं कर सकते। वीडियो में कहा गया


है, ‘डियर मिस्टर मोदी। वेलेंनटाइन डे पर आपको शुभकामनाएं। प्यार फैलाएं जुमला नहीं। जैसे स्वच्छ भारत अभियान, स्किल इंडिया या मेक इन इंडिया। गले कम मिलिए काम ज्यादा कीजिए। घृणा से नाता तोड़िए।


सभी भारतीयों को समानता से प्रेम कीजिए। कभी-कभी हमारी भी मन की बात सुनिए। वीडियो में आगे कहा गया, ‘और सबसे जरूरी बात यह कि हर रिश्ते को पसंद कीजिए। वो वादों मत करो जो तुम निभा नहीं सकते। जैसे


आपने कहा था कि एक-एक गरीब आदमी को हिंदुस्तान में 15-20 लाख रुपए मुफ्त में ही मिल जाएंगे।। वीडियो के आखिर में लिखा गया, ‘अबकी बार ढेर सारा प्यार।’ > Dear Mr. Modi: A very happy 


#ValentinesDay from us to you > pic.twitter.com/WrYKnN7iBc >  > — Congress (@INCIndia) February 14, 2018 पीएम को दिए इस बधाई संदेश में ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।


देखें कमेंट- > ये देखो प्यार के दुश्मन? > pic.twitter.com/XTKyLiNvu6 >  > — Congress @INCIndia fn (@MeenaDee2) February 14, 2018 > व्याभिचारियों की पार्टी > काग्रेंस के 


लिए ये > वैलेनटाईन डे होगा > पर देशभक्त और मोदी भक्तों > के लिए तो ये #मातृपितृ > #पूजन #दिवस है। > संस्कार अपने अपने > अभिव्यक्ति अपनी अपनी > pic.twitter.com/tbNlGlo6UI


>  > — Maj.Kuldeep Singh (@Majorkdc) February 14, 2018