स्कूली किताब की महान हस्तियों में मुशर्रफ भी!

feature-image

Play all audios:

Loading...

शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन के विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही एक किताब इन दिनों विवादों में आ गई है। इस किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का चित्र छह अन्य महान हस्तियों


के चित्र के साथ प्रकाशित किया गया है। जबलपुर जिला बार एसोसिएशन इस मामले को सामने लाया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित साहू और विनय मिश्रा ने कहा कि गायत्री पब्लिकेशन की ओर से छापी गई यह


किताब पंकज जैन ने लिखी है। इसमें मुशर्रफ का चित्र छह अन्य महान लोगों के साथ छापा गया है, जो घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुशर्रफ के शासनकाल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच


करगिल लड़ाई हुई थी, जिसमें कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र के शिक्षा विभाग की यह एक बड़ी भूल है क्योंकि इस किताब से छोटे बच्चों को यह ज्ञान मिलता है कि मुशर्रफ एक


महान व्यक्ति थे। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। किताब में यह दावा किया गया है कि यह एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार है। अवधपुरी क्षेत्र में संचालित स्कूल क्रिस्त आशा स्कूल की


प्राचार्य मनोरमा अवस्थी ने संपर्क करने पर बताया कि जब उन्हें किताब में छपी सामग्री के बारे में जानकारी मिली, तभी उन्होंने उसे तुरंत पाठ्यक्रम से निकाल दिया था।