
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
HEALTHY SNACKS DURING PREGNANCY: प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर इस चीज को देखा गया है कि उन्हें खाने की क्रेविंग होती है। खाने में उन्हें कभी भी कुछ भी खाने की इच्छा हो जाती है। कई बार तो रात
में नींद टूटने पर चॉकलेट और अचार भी खाने का मन करने लगता है। यह भी एक वजह है कि महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान वेट गेन करने लगती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अधिक कैलोरी और फैट वाले फूड्स
खाना पसंद करती हैं। लेकिन हर फूड खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है, मां और बच्चे दोनों के लिए। ऐसे में कुछ हेल्दी स्नैक्स हैं जो आपकी फूड क्रेविंग को कम कर सकते हैं और आपको पोषक भी प्रदान कर
सकते हैं। पॉपकॉर्न: पॉपकॉर्न में फाइबर उच्च मात्रा में होता है और एक बहुत हल्का स्नैक्स भी होता है। इसलिए आप इसे खाने के बाद खा सकते हैं। फाइबर होने के कारण यह आपके खाने की इच्छा को कम करने
में मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे कि एक सीमित मात्रा में ही इसको अपनी डाइट में शामिल करें। चॉकलेट: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए चॉकलेट एक बेहतर विकल्प होता है। यह फूड क्रेविंग को कम करने का
उपाय होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कम शुगर वाले चॉकलेट नुकसानदायक नहीं होते हैं और डॉर्क चॉकलेट एक उसके लिए एक विकल्प होता है। कुछ फ्रूट्स चॉकलेट भी होते हैं जो जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान
खाना फायदेमंद होता है। दही और ड्राय फ्रूट्स: प्रेग्रेंसी के दौरान रोजाना कम से कम 3 बार कम वसा वाले दूध से बनी चीज खाएं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को कैल्शियम की सही मात्रा मिलती है। उसके
दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। दही में एक या दो चम्मच ड्राई फ्रूट्स डालें। प्रेगनेंसी के लिहाज से यह स्नैक काफी अच्छा है। उबले अंडे: अंडे में उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। अंडे का
सफेद भाग जहां प्रोटीन से भरपूर होता है तो वहीं इसकी जर्दी में पोषक तत्व होते हैं। क्रेविंग होने पर आप उबले हुए अंड पर नमक डालकर खा सकते हैं। यह बच्चे के तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद
करता है और मां के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। (और LIFESTYLE NEWS पढ़ें)