
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सोना एक मूल्यावान पीली धातु है। किसी भी देश में इसके भंडार वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। देश में स्वर्ण भंडार के अनुसार ही वहां की करेंसी की कीमत होती है। इस साल भारतीय रिजर्व बैंक
ने अपने भंडार के लिए सोने की खरीददारी की है। बिजनेश स्टैंडर्ड ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि आरबीआई ने मार्च में 2.5 टन सोने की खरीददारी की। इससे पहले स्वर्ण भंडार में 0.3 टन की
बढ़ोत्तरी की गई थी। नवंबर 2009 के बाद रिजर्व बैंक के स्वर्ण भंडार में यह पहली वृद्धि है जब रिजर्व बैंक ने आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा था। इस साल अप्रैल और मई माह में आरबीआई ने क्रमश: 600 और
900 टन सोना खरीद अपने विदेशी मुद्रा भंडार के तहत अपनी कुल सोना जमा को 561.9 टन पर पहुंचाया। इसी के साथ भारत उन 10 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास विश्व में सबसे अधिक सोने का भंडार है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट में बताया कि विश्व में सबसे अधिक सोना का भंडार अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8133.5 टन सोना है। दूसरे स्थान पर
जर्मनी है, जिसके पास 3371 टन सोना है। तीसरे स्थान पर इजरायल है। इजरायल के पास 2451.8 टन सोना है। फ्रांस चाथे स्थान पर है। यहां सोने का भंडार 2436 टन है। सोना रखने के मामले में रूस का स्थाना
पांचवा है। यहां 1909.8 टन सोना है। चीन दुनिया का छठा सबसे अधिक सोना भंडार रखने वाला देश है। यहां कुल 1842.6 टन सोना है। टैक्स हेवेन देश माने जाने वाले स्वीट्जरलैंड में सोने का कुल भंडार 1040
टन है। इस पूरी दुनिया में सांतवा स्थान है। वहीं, जापान का सोना भंडारण में दुनिया में आठवां स्थान है। यहां कुल 765.2 टन सोने का भंडार है। नौंवे स्थान पर नीदरलैंड है। यहां कुल 612.5 टन सोने
का भंडार है। इन सब के बाद भारत का सोना भंडारण में दुनिया में 10 वां स्थान है। यहां 561.9 टन सोने का भंडार है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की पिछली बड़ी खरीददारी वर्ष 2009 में हुई थी। उस
समय आरबीआई ने आईएमएफ ने 200 टन सोना खरीदा था।