
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI SPOILER ALERT: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कहानी काफी टर्निंग पॉइन्ट ले रही है। कार्तिक और नायरा के बीच लड़ाई होने के बाद भी प्यार बाकी है। तभी तो
दोनों एक दूसरे से टकरा ही जाते हैं। इस बीच आए दिन दोनों की नजदीकियां बढ़ती दिखती हैं लेकिन वेदिका को ये सब बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा है। अब वेदिका कार्तिक की पत्नी है और कार्तिक से बहुत प्यार
भी करती है। इसके चलते वह नायरा और कार्तिक को साथ नहीं देख सकती। इसलिए अब कहानी में मोड़ आ रहा है। वेदिका का रूप धीरे-धीरे बदल रहा है। इधर, गोयंका परिवार में कायरव की एंट्री हो चुकी है। दादी
और कार्तिक कायरव को डिस्चार्ज कर के अस्पताल से सीधा गोयंका हाउस ले आए थे। जब इस बारे में नायरा को खबर हुई तो वह काफी नाराज हो जाती है। ऐसे में वह जा पहुंचती है गोयंका हाउस। अब यहां बेटे को
बहुत खुश देख कर नायरा मायूस हो जाती है। लेकिन वह कायरव को अपने साथ ले जाने की जिद करती है। लेकिन दादी उसे रोक देती है। अब इसी बीच कायरव जिद करता है कि मम्मी पापा साथ रहें। > एक
एंटरटेनमेंट पोर्टल सोर्स के मुताबिक-अब शो में दादी नायरा के आगे एक रास्ता रखेगी। कायरव को गोयंका परिवार में रखने की जिद के बीच दादी कहेगी कि नायरा कार्तिक की खातिर गोयंका फैमिली में रह सकती
है नहीं तो वह घर छोड कर जा सकती है। बस कायरव गोयंका हाउस से अब कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद नायरा अब गोयंका परिवार में ही रहेगी। ऐसे में कायरव अपने मम्मी पापा को साथ देख कर बहुत खुश हो जाएगा।
वहीं धीरे धीरे कार्तिक और नायरा करीब आने लगेंगे। ‘कायरा’ की इस बढ़ती नजदीकी को देख वेदिका जल भुन कर राख हो जाएगी। ऐसे में उसका निगेटिव किरदार उभरकर आन सकता है। (और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)