
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकाल कर छुट्टियां बितानेकिलिमंजारो (Kilimanjaro) पहुंची थीं।
यहां पहाड़ पर ट्रैकिंग करने पहुंची एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह उल्टे पैर वापस नीचे आ गईं।
दरअसल, मुनमुन जब पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए चढ़ रही थीं तो उन्हें एक अजीब सा डर सता रहा था जिसे ‘क्लौस्ट्रफोबिया’ कहते हैं। इस वजह से अपनी ट्रैकिंग पूरी नहीं कर पाईं। मुनमन ने अपने इस
एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर किया साथ ही एक पोस्ट के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां किया।
मुनमुन ने पोस्ट में लिखा- ‘जब मैंने पहाड़ चढ़ना शुरू किया तो मुझे खुद पर यकीन था कि मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा मजबूत हूं। लेकिन कुछ चीजों की तैयारियां आप पहले
नहीं कर सकते। चढ़ाई शुरू करने के दो दिन के बाद मुझे वापस आना पड़ा। वजह थी क्लौस्ट्रफोबिया। इसका मतलब है कि किसी छोटी जगह पर डर होना जो आपको दबाए।’
A post shared by ?????? ????? ??♀️? (@mmoonstar)
मुनमुन के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आए। किसी ने मुनमुन का दिल रखते हुए कहा- ‘कोई नहीं मुनमुन तुम वैसे ही काफी स्ट्रॉन्ग हो।’ तो किसी ने कहा कि ‘अरे फिर
क्या हुआ हर इंसान की कोई न कोई कमजोरी होती है। और एक वक्त आता है जब इंसान न चाहते हुए भी उस कमजोरी के आगे झुक जाता है।’ फैंस मुनमुन की पॉजिटीविटी की दात देते दिख रहे हैं। मुनमुन के चाहने
वाले कह रहे हैं कि तुम वाकई बहुत स्ट्रॉन्ग हो।
बता दें, मुनमुन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इस शो में मुनमुन ‘बबीता जी’ का रोल निभाती हैं। मुनमुन को इस शो में बेहद पसंद किया जाता है। फिलहाल शो में नई दयाबेन के आने
का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से इस शो में दयाबेन नहीं दिखीं, तो अब फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स जल्द ही नई दया बेन को लेकर अनाउंस्मेंट कर सकते हैं।
एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रक्षा प्रणाली खरीद और डिलीवरी में देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं होते, टाइमलाइन एक बड़ी समस्या है। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' पर
जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता जरूरी है। वायुसेना की शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके बिना कोई भी ऑपरेशन संभव नहीं है।