
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बॉलीवुड अभिनेता खिलाड़ी अक्षय कुमार अब जल्द ही अपनी फैन फॉलोविंग से रुबरु होगें। नए साल के 2 बाद से आज तक के लिए अक्षय ने दुनिया के हर ग्लैमरस अंदाज को छोड़ दिया था। अब तक वे केरल की एंकात
जगह में मन की शांति को पाने की कोशिश कर रहे थे। पिछले 14 दिनों से अक्षय कोच्चि के जंगल में मेडिटेशन कर रहे थे। वे यहां एक वनवासी की तरह अपना जीवन यापन कर रहे थे। जहां पर उनके नजदीक न ही फोन
था और न ही लेपटॉप। हर-भरे जंगलों के पहाड़ों पर अक्षय ने अपना आसन बनाया था। जहां पर उनके नजदीक कोई भी नहीं पहुंच सकता था। लेकिन आज खुद अक्षय कुमार ने अपनी एक फोटो अपलोड करके बताया है कि वे
कैसे मन की शांति को खोज कर रहे थे। अक्षय ने सोशल साइट पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें वे पत्थरों के पहाड़ पर आसन लगाए बैठे हैं। इस फोटो पर अक्षय ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा
है इन 14 दिनों में उन्हें ताजी हवा, आयुर्वेद और गुडनेस का अनुभव हुआ है।
14 days of Ayurveda, 14 days of fresh air, 14 days of goodness! #IFeelGood #2017LetsDoThis pic.twitter.com/lP8b0Bo78Z
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2017
सफेद लिवाज पहने हुए अक्षय हूबहू योगियों की भांति नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय हर साथ मन की शांति पाने के लिए कुछ टाइम खुद के साथ स्पेंट करते हैं। उन्होंने दुनिया की भागम-भाग से दूर
केरल के कोच्चि शहर से ढाई घंटे की दूरी पर एक शांत जगह का चुनाव किया था, जहां पर वे मेडिटेशन करते थे। आज अक्षय अपने घर परिवार के पास वापस पहुंचेगें। इसके बाद वे अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी
को प्रमोट करेंगे और फैंस से रूबरू होंगे।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
शोपियां, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में सफलता पाई है। बसकुचन इलाके में दो हाइब्रिड आतंकियों, इरफान बशीर और उजैर सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये दोनों
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और हाइब्रिड आतंकी थे, जो आम लोगों की तरह रहते हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।