बारिश बनी जानलेवा चार की मौत

feature-image

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 28 Sep 2019 06:00:51 (IST) -कच्चा मकान ढहने के बाद मलबे की जद में आकर तोड़ा दम, चंदौली में एक ही परिवार की मां सहित दो बेटों की गई जान दो दिनों से हो रही


बारिश काल बन गई। मकान और मड़ई ढहने से बनारस में चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई तो वहीं चंदौली में पांच लोगों की जान चली गयी। इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सभी लोगों को सुरक्षित


स्थानों पर रहने को कहा है। झोपड़ी पर गिरा कच्चा घर चोलापुर के राजापुर गांव में माता प्रसाद का कच्चा मकान गुरुवार की रात कांता राम की झोपड़ी पर गिर गया। जिसमें सो रहे 58 वर्षीय कांता राम की


मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस में कच्चा मकान गिरने से रामहरि (45) और सत्यम पाठक (16) नामक किशोर घायल हो गये। उधर चोलापुर के तेवर (दलपती) गांव में जर्जर मकान गिरने से रामखेलावन यादव (62) की


मौके पर मौत हो गई। वहीं कच्चा मकान ढहने से बेला (धर्मपुर) गांव निवासी पन्ना लाल यादव 60 वर्ष की मौत हो गई। उधर, जंसा थाना के बरनी गांव में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर 80 वर्षीय तुला


देवी की मौत हो गई। मकान गिरा हजारों की क्षति चोलापुर थाना के उदयपुर गांव में रन्नो, बनारसी, लालता, राजेंद्र, बुल्लू की कच्चे मकान धराशाही हो गए। आयर निवासी झगड़ू राम का कच्चा मकान गिर गया।


भोहर गांव निवासी किसान बैजनाथ का कच्चा मकान ढह गया। टिसौरा गांव स्थित सोनिया यादव का कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया। खाना बनाते समय बहू राधिका, पत्‍‌नी छोटेलाल जख्मी हो गए। वहीं पड़ोसी जिले


चंदौली के अलीनगर थाना एरिया के बरहुली गांव में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार में मां-बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।