
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: PRABHA PUNJ MISHRA | Updated Date: Thu, 26 May 2016 16:01:02 (IST) अंतिम शाही स्नान के दौरन कपल ने की हरकत मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अंतिम शाही स्नान के बाद कपल के एक-दूसरे
को किस करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। यह कपल सिंहस्थ कुंभ के अंतिम शाही स्नान के दौरान क्षिप्रा में आस्था की जगी प्रेम की डुबकी लगा रहा था। डुबकी लगाने के बाद दोनों पानी
में ही अठखेलियां करने लगे। इस दौरान दोनों ने अचानक एक-दूसरे को किस करना शुरु कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले लड़की ने ही लड़के को किस किया। इसके बाद लड़का भी पलटकर लड़की को किस
करने लगा। लगा सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता करने का जुर्माना शाही स्नान के चलते उस समय घाट पर साधु संत भी मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने घाट पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को इस कपल की अश्लील
हरकतों के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों के ऐतराज जताने के बावजूद दोनों की रंगरेलियां काफी देर तक जारी रहीं। इस पर पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर अस्थाई थाने ले गए। वहां दोनों को जमकर फटकार
लगाई गई। इसके बाद सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के लिए जुर्माना लगाया गया। दोनों को आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।