
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बेलारूस में यूरोपीय संघ एवं अफ्रीकी संघ के बीच 17 और 18 फरवरी को होनेवाली सभा के पूर्व, कारितास इटली ने स्थानीय कलीसियाओं, संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ, सरकारों
से अपील की है कि वे लोगों की जरूरतों का जवाब देने के लिए तत्काल कारर्वाई करें। उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी अफ्रीका, बृहस्पतिवार, 17 फरवरी 2022 (रेई) ˸ असंख्या आवश्यकताओं के बीच, इस संकट का
सामना करने के लिए करीब 1.5 बिलियन डॉलर की जरूरत है। दानदाताओं की ओर से सिर्फ 2.3 प्रतिशत प्रदान दिये जाने का आश्वासन दिया गया है। और दुर्भाग्य से संत पापा फ्राँसिस की लगातार अपील के बावजूद
युद्ध की स्थिति बढ़ रही है। संत पापा ने जोर देते हुए कहा है कि " एक साल हथियार नहीं बनाये जाने पर, पूरी दुनिया के लिए भोजन और शिक्षा प्राप्त हो सकती है।" इसलिए यह अति आवश्यक है
कि टाईग्रे में युद्ध का अंत कर, संकट के मूल को उखाड़ने हेतु कार्य किये जाए तथा बिना किसी बाधा के लोगों के पहुँचने एवं राहत सामग्री के वितरण को संभव बनाया जाए। सोमालिया में स्थिरता लाने हेतु
संयुक्त राजनीतिक पहल की आवश्यकता है, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष एवं स्थायी खाद्य प्रणालियों को मजबूत करने और मध्य अवधि में स्थानीय आबादी के लचीलेपन के लिए समर्थन में एक साथ प्रतिबद्ध
होना है। समय खोने के लिए वक्त नहीं है। संघर्ष एवं सूखे से उत्पन्न इतने अधिक प्रभाव को 1981 के बाद पहली बार रिकोर्ड किया गया है जिसके कारण 10 सालों में खाद्य संकट का इतना बुरा हाल हुआ है।
यह 2011 की स्थिति के समान है जब संकट की धीमी वैश्विक प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप भूख और संबंधित प्रभावों से 250,000 से अधिक मौतें हुईं हैं, जिनमें से आधे 6 साल से कम उम्र के थे। 20 मिलियन से
अधिक लोगों के लिए पहले से खाद्य असुरक्षा की स्थिति है जो निर्णायक और तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर तबाही का सामना कर रहे हैं। 2021 के अंत में लगातार तीसरी बार कम बारिश के कारण दक्षिणी और
दक्षिणपूर्वी इथियोपिया, सोमालिया और पूर्वी एवं उत्तरी केन्या के ग्रामीण इलाकों में काफी फसल और पशुधन नुकसान हुए। चौथी बार कम बारिश की कल्पना, मार्च और मई 2022 में की जा रही है। कम से कम 2022
के मध्य तक, सैकड़ों-हजारों पशुओं की मृत्यु और बर्बादी, मुख्य खाद्य कीमतों में वृद्धि और कृषि श्रमिकों की कम मांग परिवारों की आजीविका क्षमता को काफी कम कर देगी। उत्तरी इथोपिया में टाईग्रे,
अमहारा और अफार में सरकारी बल एवं स्थानीय फौज के बीच संघर्ष नवम्बर 2020 से ही जारी है। जिसके कारण कई लोग हिंसा के शिकार हुए हैं, हजारों लोगों की भूख से मौत हो गई है, 4 मिलियन लोग विस्थापित
हैं तथा मानवीय सहायता प्रदान करने हेतु करीब 9 मिलियन लोगों की जरूरत है। सोमालिया में अस्थिरता, असुरक्षा और आंतरिक संघर्ष एवं दक्षिण सूडान में स्थानीय संघर्षों की अब लगातार स्थिति सूखे के
प्रभाव को बढ़ा रहा है और विस्थापित व्यक्तियों एवं खाद्य असुरक्षा की संख्या में वृद्धि कर रही है। कारितास इटली प्रभावित देशों खासकर, इथोपिया, दक्षिणी सूडान और केनिया के कारितास के सम्पर्क में
है और उनके संकट को दूर करने का प्रयास कर रही है।