- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
ये भी पढ़े:- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़कर 56% हो जाएगा, आपकी कितनी सैलरी बढ़ेगी यहां समझे बाजार का मूड ज्यादा मंदी वाला, कम तेजी वाला (SHARE MARKET TODAY) आज बाजार में
62% स्टॉक्स में गिरावट (बेयरिश) और 32% में तेजी (बुलिश) का रुख दिखा। निफ्टी गेनर्स Dr Reddy, ONGC, Eicher Motors, Reliance, PowerGrid निफ्टी लूजर्स Tech Mahindra, Shriram Finance, IndusInd
Bank, Wipro, SBI Life 30 शेयरों में से केवल 9 शेयरों में बढ़त BSE Sensex के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। वहीं, 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Zomato में सबसे
ज्यादा गिरावट आई, इसके बाद Adani Ports, IndusInd Bank, Tata Steel, और NTPC जैसे शेयर लाल निशान में है। दूसरी ओर, Reliance, TCS, Maruti, M&M, Sun Pharma, और ICICI Bank में मजबूती देखी
गई। अंतरास्ट्रीय मार्केट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। टेक्नोलॉजी सेक्टर में बिकवाली और ब्याज दरों में
कटौती की कम उम्मीदों ने डाओ जोंस और नैस्डैक को कमजोर किया। डाओ जोंस में भारी गिरावट डाओ जोंस 178 अंक गिरकर (Share Market Today) बंद हुआ। नैस्डैक में 375 अंकों की भारी गिरावट आई। अमेरिकी
10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.7% तक उछली, जो 8 महीने की ऊंचाई है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापानी निक्केई 300 अंक लुढ़का। हालांकि, सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई। क्रूड और
मेटल्स पर नजर कच्चा तेल 1% की तेजी के साथ $77 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो 3 महीने का उच्चतम स्तर है। घरेलू बाजार में सोना ₹350 बढ़कर ₹77,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹300 बढ़कर ₹90,800
प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। ये भी पढ़े:- बजट में रोजगार बढ़ाने पर होगा खास जोर, CII ने सरकार को दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव GDP ग्रोथ और अन्य घरेलू संकेत मंगलवार को सरकार द्वारा जारी आर्थिक
अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर 6.4% रहने की उम्मीद है। यह पिछले 4 वर्षों में सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि होगी। इस आंकड़े ने निवेशकों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
DISCLAIMER: यह समाचार केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।