KV Admission 2021: सेंट्रल स्कूल में 1 अप्रैल से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, ये है पूरी जानकारी

feature-image

Play all audios:

Loading...

नई दिल्ली KV Admission 2021। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल स्कूलें नहीं खोली जा रही है लेकिन केंद्रीय विद्यालय ने नए शिक्षा सत्र के लिए छात्र-छात्राओं को एडमिशन देने के तैयारी पूरी कर


ली है। केंद्रीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। यदि आप भी अपने बच्चे का दाखिला सेंट्रल स्कूल में करना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर


जाकर इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।


19 अप्रैल तक होंगे एडमिशन


सेंट्रल स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी जो 19 अप्रैल तक चलेगी। सभी पालक


एडमिशन के संबंध में पूरी जानकारी इस वेबसाइट पर या मोबाइल ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कक्षा-2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए नामांकन 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा। इसमें बच्चों का


एडमिशन सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। KVS की ओर से स्पष्ट बताया गया है कि सीटें रिक्त होने पर ही पात्र बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।


KV Admission 2021: जरूरी तारीखें


एडमिशन प्रक्र‍िया की शुरुआत - 1 अप्रैल 2021 सुबह 10 बजे


ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की अंतिम तिथि - 19 अप्रैल 2021, शाम 7 बजे


फर्स्‍ट प्रोविजनल मेरिट सूची - 23 अप्रैल 2021


सेकेंड प्रोविजनल मेरिट सूची - 30 अप्रैल 2021


थर्ड प्रोविजनल मेरिट सूची - 5 मई 2021