
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
CORONAVIRUS BHOPAL UPDATE: वर्तमान में खुशीलाल आयुर्विज्ञान केंद्र में बनाया गया है क्वारंटाइन सेंटर। By LALIT KATARIYA Edited By: LALIT KATARIYA Publish Date: Sat, 10 Apr 2021 02:42:28 PM
(IST) Updated Date: Sat, 10 Apr 2021 02:42:28 PM (IST) भोपाल(नवदुनिया रिपोर्टर)। शहर में अब तक कोरोना संक्रमित हुए लोगों में से 5616 मरीज अब भी सक्रिय संक्रमित है। इसमें से 2500 मरीज होम
क्वारंटाइन है। वहीं करीब तीन हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती है। इधर, अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की कुल संख्या ही 2800 है। जिसे हाल ही में बढाकर 3500 कर दिया गया है। इसके
बावजूद शहर के किसी भी अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। सभी निजी अस्पतालों में बिस्तर भरे हुए है और नए संक्रमित मरीज परेशान हो रहे है। इधर, जिन लोगों के घरों में जगह की कमी
है या परिवार के आठ से 10 सदस्यों के बीच एक ही बाथरूम में ऐसे परिवार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढते जा रहा है। इसे देखते हुए एक बार फिर क्वारंटाइन सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है।
इधर, शहर में खुशीलाल आयुर्विज्ञान केंद्र में एक क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहीं अब आरजीपीवी में 100 बिस्तरों का क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा आईसर में भी क्वारंटाइन सेंटर
बनाकर लोगों को वहां शिफट किया जाएगा। इसके अलावा महावरी मेडिकल कॉलेज को भी क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। इस तरह शहर में करीब 500 से अधिक बिस्तरों वाला क्वारंटाइन सेंटर
तैयार हो जाएगा। जहां डॉक्टर की एक टीम तैनात की जाएगी और बिना ऑक्सीजन सपोर्ट वाले सामान्य मरीजों को भी यहां बिस्तर मुहैया करवाया जाएगा। बता दें कि शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ रहा
है लेकिन लोगों के घरों में जगह न होने के कारण परिवार का एक सदस्य से सभी सदस्य पॉजिटिव हो रहे है। कोलार में बने कंटेनमेंट क्षेत्र में शुरू हुए स्वास्थ्य सर्वे के बाद पहले ही दिन इस बात
का खुलासा हुआ है कि परिवार के सभी सदस्यों को बुखार, सर्दी खासी और अन्य तकलीफ हो रही है।