Raisen News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, लोगों ने आरोपित को पेड़ से बांधा

feature-image

Play all audios:

Loading...

Raisen News: रायसेन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्राम पापड़ा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई है।


लोगों ने शराबी को पेड़ से बांध कर महिला की जान बचाई। यदि लोग बीच-बचाव नहीं करते तो वह पत्नी की जान ले लेता।


तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। 108 से घायल महिला को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामपुरा कला निवासी रजनी लोधी उर्फ कलिया पुत्री सोमेंद्र सिंह लोधी का


विवाह तीन साल पहलेc हरिनारायण लोधी के पुत्र रतन सिंह के साथ हुआ था।