Madhya pradesh में दबंगों ने अनुसूचित जाति के दूल्हे की बिंदोली रोकी, सार्वजनिक नल भी तोड़ा

feature-image

Play all audios:

Loading...

मंदसौर जिले के करोली गांव में हुई इस घटना पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। By HEMANT UPADHYAY Edited By: HEMANT UPADHYAY Publish Date: Tue, 16 Apr 2019 11:28:53 PM


(IST) Updated Date: Tue, 16 Apr 2019 11:34:51 PM (IST) मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम करोली में सोमवार रात दबंगों ने अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे की बिंदोली (शादी के दौरान


निकलने वाला चल समारोह) रोकी। दोनों पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बनी। मंगलवार सुबह दबंगों ने गांव में सार्वजनिक नल तोड़ दिया। इससे लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ


प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात ग्राम करोली निवासी रामचंद्र मेघवाल के पुत्र धीरज की बिंदोली निकल रही थी, तभी राधाकृष्ण मंदिर के पास गांव के ही संजय सिंह और मुन्ना सिंह ने


भूसे से भरी ट्रॉली सड़क पर खाली कर बिंदोली को रोक दिया। मेघवाल समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो दंबगों ने अपशब्द कहते हुए धमकाया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत


कराया। पुलिस की मौजूदगी में बिंदोली निकली। पुलिस ने चुन्नाीलाल पिता भंवरलाल अहिरवार की शिकायत पर संजय पिता शिवराजसिंह और मुन्‍ना सिंह पिता गोवर्धन सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


आरोपितों की तलाश की जा रही है। काका-भतीजे हैं आरोपित _मंदिर के पास घोड़ी से दूल्हे के उतरने की बात पर कहासुनी हुई थी, मारपीट नहीं। दोनों आरोपित काका-भतीजे हैं। सुबह मुन्ना ने नल की टोटी भी


तोड़ दी थी। इस कारण लोग आक्रोशित थे। दो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। _ -नरेंद्र कुमार सोलंकी, सीएसपी, मंदसौर