
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
EASTER 2021: रोटरी क्लब में प्रभु यीशु पर व्याख्यान। मानव सेवा का संदेश प्रसारित किया गया। By AZMAT ALI Edited By: AZMAT ALI Publish Date: Mon, 05 Apr 2021 05:28:55 PM (IST) Updated Date:
Mon, 05 Apr 2021 05:28:55 PM (IST) रायपुर। EASTER 2021: ईस्टर के अवसर पर रोटरी क्लब में प्रभु यीशु मसीह पर आनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रमुख वक्ता के रूप में राजमोहिनी देवी
कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर की सहायक प्राध्यापक विशवासि इक्का थीं। उन्होंने प्रभु यीशु के जन्म से लेकर सूली पर चढ़ाए जाने तक की जीवनयात्रा का और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान
समय में उपदेश कैसे प्रासंगिक है इसका विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु जो साक्षात परमेश्वर के पुत्र हैं। उन्होंने जनमानस के कष्टों को दूर करने के लिए स्वयं दुख झेले, जिन दुखी रोग
ग्रस्त लोगों की सेवा स्वयं अपने हाथों से करते रहे। अंधे को रोशनी व लकवाग्रस्त को चंगा करना इत्यादि उनके नेक कामों में शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डाॅ. प्रीता लाल ने की।
इस अवसर पर शेखर राव साहेब अमी, सुभाष साहू, प्रदीप गोविंद शितूत, राजेंद्र चांडक, उज्ज्वल सिंह बत्रा, अजय अग्रवाला, डाॅ. मनीषा गर्ग, एनसी मोरयानी, एनसी भदौरिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।