
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
CRIME NEWS: वीआइपी रोड में देर रात तक हुक्का कैफे चल रहा था। पुलिस ने आधा दर्जन हुक्का कैफों में दबिश दी। By AZMAT ALI Edited By: AZMAT ALI Publish Date: Sat, 03 Apr 2021 02:05:48 PM (IST)
Updated Date: Sat, 03 Apr 2021 05:20:00 PM (IST) रायपुर। CRIME NEWS: राजधानी में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर दुकान-होटल बंद करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी वीआइपी रोड में देर
रात तक हुक्का कैफे चल रहा था। शुक्रवार देर रात आधा दर्जन हुक्का कैफों में पुलिस ने दबिश दी। मिथ्या, डकार और मौका जैसे कैफे में समय के बाद भी हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद
रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी ने कैफे संचालकों को समय पर कैफे बंद करने की हिदायत दी। साथ ही डकार कैफे से हुक्का
जब्त कर एक कर्मचारी पर कार्रवाई की। 'पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। वीआइपी रोड स्थित आधा दर्जन से अधिक कैफे में दबिश दी गई है। जहां नौ बजे के बाद भी ग्राहकों को खुलेआम
हुक्का और खाना परोसा जा रहा था। - लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर इधर, ट्राली बैग में 90 पाव शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार तेलीबांधा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से 90 पाव शराब बिक्री
करते आरोपित विशाल नायक को गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित विशाल नायक द्वारा ट्राली बैग में दोपहिया वाहन में शराब लेकर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर
पुलिस ने आरोपित को पकड़ा और उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। बैग में 90 पाव गोवा शराब मिली। पुलिस ने जब शराब के दस्तावेज की मांग की तो आरोपित के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। जिसे गिरफ्तार कर
थाने लाया गया और अग्रिम कार्रवाई की गई।